फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Camps launched under Nipun Haryana; 601 teachers to be trained in three phases.

Charkhi Dadri News: निपुण हरियाणा के तहत शिविर शुरू 3 चरणों में 601 शिक्षक होंगे प्रशिक्षित

Thu, 01 Oct 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 01 Oct 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Camps launched under Nipun Haryana; 601 teachers to be trained in three phases.
प्रशिक्षण शिविर में माैजूद शिक्षक एवं अधिकारी।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। निपुण हरियाणा मिशन के तहत जिले में प्राथमिक शिक्षकों का 6 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। दादरी खंड में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुशील भारती ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिले में तीन चरणों में कुल 601 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बालवाटिका-3 और प्राथमिक कक्षाओं में बच्चों की भाषा एवं गणित संबंधी आधारभूत दक्षताओं को मजबूत करना है। शिक्षकों को गतिविधि आधारित, बाल-केंद्रित और नवाचार युक्त शिक्षण पद्धतियों के साथ प्रभावी कक्षा-कक्ष प्रक्रियाओं की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

पाठ्यपुस्तक तक सीमित न रहें शिक्षक : सुशील भारती ने कहा कि निपुण हरियाणा का उद्देश्य बच्चों में आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मक दक्षताओं को मजबूत करना है। शिक्षक केवल पाठ्यपुस्तक आधारित शिक्षण तक सीमित न रहें बल्कि गतिविधियों और नवाचार के माध्यम से बच्चों को सीखने की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार बनाएं। बालवाटिका-3, हिंदी, गणित और अंग्रेजी की दक्षताओं पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीईओ ने प्रशिक्षण गतिविधियों का लिया जायजा : खंड शिक्षा अधिकारी दादरी संध्या सुमन मेहरा ने भी प्रशिक्षण शिविर का दौरा किया। उन्होंने प्रशिक्षण गतिविधियों का अवलोकन करते हुए शिक्षकों और प्रशिक्षण टीम से कार्यक्रम की प्रगति तथा कक्षा-कक्ष में गतिविधियों के उपयोग की जानकारी ली। प्रशिक्षण में निर्धारित सामग्री और कार्य-आधारित प्रक्रियाओं के माध्यम से शिक्षकों की क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed