फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   woman teacher died in accident

Charkhi Dadri News: कैंटर की चपेट से स्कूटी­ सवार शिक्षिका की मौत

Thu, 05 Dec 2024 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 05 Dec 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
woman teacher died in accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। एनएच-334बी पर गांव अचीना के पास बुधवार सुबह कैंटर ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी। घटना के बाद राहगीर महिला को लेकर सामान्य अस्पताल पहुंचे, लेकिन, महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। महिला की पहचान रानीला निवासी 46 वर्षीय कविता के रूप में हुई है। अचीना चौकी पुलिस ने परिजनों के बयान पर कैंटर चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
कविता जेबीटी शिक्षिका थीं। गांव के पास ही स्थित बास में उनकी तैनाती थी। बुधवार को उनकी गांव समसपुर में बैठक होनी थी। इसके लिए वह स्कूटी पर सवार होकर घर से सुबह 9 बजे समसपुर जाने के लिए निकली थीं। इसी दौरान करीब साढ़े 9 बजे वह अचीना पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर पहुंचीं तो एक कैंटर चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में कविता गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद रहगीरों ने उन्हें संभाला और सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन, महिला ने चोटों के कारण रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बाद में पुलिस ने कविता के पति विजय के बयान दर्ज कर कैंटर चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार दोपहर को पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। कविता की पांच संतानें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed