फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Woman missing with Rs 50,000

Charkhi Dadri News: 50,000 रुपये लेकर महिला लापता

Tue, 21 May 2024 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 21 May 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Woman missing with Rs 50,000
चरखी दादरी। जिले के एक गांव निवासी महिला 50,000 रुपये लेकर संदिग्ध हालात में लापता हो गई। उसके भाई की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला के भाई ने बताया कि उसकी बहन की शादी साल 2011 में झोझूकलां खंड के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। वर्ष 2017 में पति की मौत के बाद उसकी बहन अपने दो बच्चों के साथ मायके में रहने लगी। 17 मई की रात को वह खाना खाकर सो गई। सुबह जब परिजन उठे तो वो घर पर नहीं मिली। जांच करने पर घर में रखे 50,000 रुपये भी गायब मिले। अब उसने पुलिस से बहन को बरामद कराने की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन





युवक पर किया ईंट और डंडों से हमला

झोझूकलां। गांव मंदोला निवासी एक व्यक्ति ने तीन लोगों पर ईंट व डंडों से हमला कर हाथ तोड़ने का आरोप लगाया है। घायल के बयान पर झोझूकलां थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल संदीप ने पुलिस को बताया कि 17 मई की शाम को गांव निवासी तीन लोगों ने अचानक उस पर ईंट व डंडों से हमला कर दिया। जब वह अपना बचाव करने लगा तो चोट लगने के कारण हाथ टूट गया। हमलावरों में से एक व्यक्ति शराब पीए हुए था। उसने दादरी अस्पताल में आकर उपचार कराया। उसका आरोप है कि उक्त लोगों ने बाद में उसके घर को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। जाते समय आरोपियों ने उसे धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed