फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   187 sanitation workers returned to work after 37 days; 50 tonnes of garbage cleared from the city

Charkhi Dadri News: 37 दिन बाद काम पर लौटे 187 सफाई कर्मचारी, शहर से उठा 50 टन कचरा

Sat, 12 Sep 2026 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 12 Sep 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
187 sanitation workers returned to work after 37 days; 50 tonnes of garbage cleared from the city
बस स्टैंड रोड से कूड़ा उठाते हुए सफाई कर्मचारी। संवाद
चरखी दादरी। 37 दिन की हड़ताल के बाद शनिवार को सफाई कर्मचारियों के काम पर लौटते ही शहर में सफाई व्यवस्था पटरी पर लौटने लगी। पहले दिन ही 50 टन कचरे का उठान हुआ। ड्यूटी ज्वाइन करने वाले 187 सफाई कर्मचारियों ने अलग-अलग क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया। लंबे समय से जगह-जगह लगे कचरे के ढेर को हटाने के लिए नगर परिषद की ओर से डंपिंग प्वाइंटों पर विशेष अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

शनिवार को मेजबान चौक, चरखी दरवाजा, कॉलेज रोड, बस स्टैंड रोड, पुराना बस स्टैंड, तिकोना पार्क, पुराना डाकघर, रोहतक रोड, काठ मंडी, अग्रसेन धर्मशाला और पुरानी अनाज मंडी के पीछे सहित करीब 10 डंपिंग स्थानों से लगभग 50 टन कचरे का उठान किया गया। इसके साथ ही शहर के सभी 21 वार्डों में डोर-टू-डोर टिप्परों ने घरों से कचरा उठाना शुरू कर दिया। हड़ताल के दौरान बिगड़ी सफाई व्यवस्था को सामान्य करने के लिए कर्मचारी रविवार को अवकाश के दिन भी काम करेंगे।
विज्ञापन

-----------
मुख्य जगहों की सफाई की

शनिवार सुबह सफाई कर्मचारी ड्यूटी पर लौटे तो नगर परिषद प्रशासन ने प्राथमिकता के आधार पर उन स्थानों की सफाई शुरू करवाई जहां लंबे समय से कचरा जमा था। शहर के प्रमुख डंपिंग प्वाइंटों पर कर्मचारी और कचरा उठाने के लिए जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्रॉली व रिक्शा रेहड़ी लगाए गए। सफाई कर्मचारियों ने मेजबान चौक, चरखी दरवाजा, कॉलेज रोड और बस स्टैंड रोड समेत अन्य स्थानों से कचरे को उठाकर निर्धारित स्थान पर पहुंचाया गया। लंबी हड़ताल के चलते कई स्थानों पर कचरे के ढेर जमा हो गए थे। इनमें घरेलू कचरे के साथ बाजारों और दुकानों से निकलने वाला कचरा भी शामिल था। शनिवार को सफाई शुरू होने के बाद इन स्थानों पर धीरे-धीरे कचरे के ढेर कम होते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------

21 वार्डों में घर-घर पहुंचा ऑटो टिप्पर
सफाई कर्मचारियों के काम पर लौटने के साथ ही शहर के सभी 21 वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा उठान भी शुरू कर दिया गया। ऑटो टिपरों ने विभिन्न कॉलोनियों और मोहल्लों में पहुंचकर घरों से कचरा एकत्र किया। इससे लंबे समय से कचरा घरों में जमा होने और आसपास खाली स्थानों पर फेंके जाने की समस्या से भी लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। नगर परिषद के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती नियमित सफाई व्यवस्था बहाल करने के साथ-साथ हड़ताल के दौरान जमा हुए कचरे को जल्द से जल्द पूरी तरह हटाने की है।

रविवार को भी कर्मचारी करेंगे सफाई
लंबी हड़ताल के कारण शहर में सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई थी। जगह-जगह कचरे के ढेर लगने से लोगों को दुर्गंध और गंदगी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में नगर परिषद प्रशासन ने सफाई व्यवस्था को सामान्य करने के लिए रविवार को भी कर्मचारियों को मैदान में उतारने का निर्णय लिया है। अवकाश के दिन कर्मचारी विभिन्न वार्डों और डंपिंग प्वाइंटों पर सफाई करेंगे।
सफाई व्यवस्था को लेकर अब बढ़ी जिम्मेदारी
कर्मचारियों की वापसी के बाद नगर परिषद के सामने शहर को पूरी तरह साफ करने के साथ व्यवस्था को दोबारा बिगड़ने से रोकने की चुनौती है। इसके लिए डोर-टू-डोर कचरा उठान, डंपिंग प्वाइंटों की नियमित निगरानी और समय पर कचरा उठाने की व्यवस्था जरूरी होगी। शनिवार को करीब 50 टन कचरा उठाया जाना सफाई अभियान की शुरुआत मानी जा रही है।



------------
शनिवार को सभी हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने अपने अपने क्षेत्रों में पहुंच सफाई का काम शुरू कर दिया है। सांय पांच बजे तक लगभग 50 टन कचरे का उठान होने की संभावना है। वहीं शहर में बिगड़ी सफाई व्यवस्था को देखते हुए सभी सफाई कर्मचारी रविवार को भी काम जारी रखेंगे।- वाशु सांगवान, कार्यवाहक मुख्य सफाई निरीक्षक एवं जेई नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed