{"_id":"6aa593356df9cc06490acf14","slug":"worker-dies-after-being-struck-by-a-machine-in-the-crusher-zone-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-160282-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: क्रशर जोन में मशीन की चपेट में आने से श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: क्रशर जोन में मशीन की चपेट में आने से श्रमिक की मौत
Sat, 12 Sep 2026 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में पुलिस कार्रवाई करते हुए सदर थाना पुलिस। संवाद
चरखी दादरी। बिरहीं क्रशर जोन में शुक्रवार रात को काम के दौरान मशीन की चपेट में आने से 30 वर्षीय श्रमिक की मौत हो गई। मृतक उत्तर प्रदेश के चित्रकूट निवासी रामबाबू था। वह करीब डेढ़ माह से मशीनों के ऑपरेटर के तौर पर कार्यरत था। शुक्रवार रात को रामबाबू रोजाना की तरह क्रशर जोन में मशीन पर काम कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक मशीन की चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथी कर्मचारियों ने उसे संभाला लेकिन उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।
रामबाबू परिवार में दो बेटियों और एक बेटे का पिता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। जांच अधिकारी सदर थाना पुलिस के एएसआई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी मनीषा के बयान पर पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।