फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Woman hit by shrapnel under suspicious circumstances, later husband drank spray

Charkhi Dadri News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला को लगे छर्रे, बाद में पति ने पी ली स्प्रे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
Woman hit by shrapnel under suspicious circumstances, later husband drank spray
फायरिंग में छर्रे लगने से घायल सुंदर देवी।
चरखी दादरी। छपार गांव में बुधवार सुबह एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में एक नाली बंदूक से हुई फायरिंग में छर्रे लगने से घायल हो गई। महिला के हाथ में दो जगह छर्रे लगे। वहीं, इसके बाद उसके पति ने भी स्प्रे का सेवन कर लिया। दंपती का फिलहाल रोहतक पीजीआई में उपचार चल रहा है। हालांकि अभी महिला के बयान दर्ज नहीं हो पाए है। वहीं, सदर थाना प्रभारी तेजपाल सोनी का कहना है कि महिला के बयान अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस के जानकारी के अनुसार छपार निवासी सतबीर और उसकी पत्नी सुंदर देवी बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर पर मौजूद थे। सतबीर खेतों की रखवाली के लिए अपने पास एक नाल वाली बंदूक रखता है। बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी बंदूक से फायर हो गया और छर्रे उसकी पत्नी सुंदर देवी के हाथ में लग गए। छर्रे लगने से वो लहूलुहान हो गई। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया।
विज्ञापन

वहीं, मामले की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी तेजपाल सोनी अपनी टीम समेत मौके पर पहुंचे। वहां उन्हें एक कॉर्नर में एक नाली बंदूक रखी मिली जबकि चारपाई के पास फर्श पर खून फैला मिला। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही सतबीर ने भी स्प्रे का सेवन कर लिया। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस टीम को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- एसएचओ ने सतबीर को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
ग्रामीणों ने पुलिस टीम को बताया कि सतबीर ने स्प्रे का सेवन किया है और इससे वो उल्टी भी कर रहा है। इस बात का पता चलते ही एसएचओ तेजपाल सोनी ने सतबीर को तत्काल सरकारी वाहन से सिविल अस्पताल पहुंचाया और वहां से प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। फिलहाल सतबीर और सुंदर देवी का पीजीआई रोहतक में ही उपचार चल रहा है।

- एफएसएल टीम भी पहुंची घटनास्थल पर
छपार में फायरिंग होने की सूचना मिलते ही एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। वहीं, सदर थाना प्रभारी की टीम ने भी बारीकी से घटनास्थल का जायजा लिया।

- दंपती के पड़ोस में थी शादी
सूत्रों के अनुसार सतबीर और सुंदर देवी के पड़ोस में शादी थी और बुधवार को वहां भोज कार्यक्रम था। कयास लगाए जा रहे कि किसी बात को लेकर दंपती के बीच कहासुनी हुई और उसके बाद सतबीर ने अपनी ही पत्नी पर फायर किया। हालांकि बुधवार शाम तक अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई थी।


---------------------------------------
महिला के हाथ में दो छर्रे लगे हैं जबकि उसके पति ने स्प्रे का सेवन कर लिया। जांच अधिकारी एसआई बलबीर सिंह को बयान लेने के लिए रोहतक पीजीआई भेजा गया है। बयान दर्ज होने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल से स्पष्ट नहीं है कि फायरिंग जान-बूझकर की गई या एक नाली बंदूक को साफ करते समय गोली चली। जो तथ्य सामने आएंगे उसकी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-तेजपाल सोनी, एसएचओ, सदर थाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed