{"_id":"602c1a3a8ebc3ee97f58ea83","slug":"woman-hangs-her-life-case-filed-against-three-including-husband-charkhidadri-news-rtk5957309148","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने फंदा लगा दी जान, पति समेत तीन पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने फंदा लगा दी जान, पति समेत तीन पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेड़ी बूरा निवासी एक महिला ने सोमवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह मृतका का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाया गया। पुलिस को दिए बयान में मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए। इसके आधार पर सदर थाना पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में भिवानी जिले के तिगड़ाना निवासी प्रवेश कुमार ने बताया कि उसकी बहन पुष्पा की शादी खेड़ी बूरा निवासी राजबीर के साथ अक्तूबर 2017 में हुई थी। प्रवेश ने बताया कि पुष्पा के ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। उसका पति उससे मारपीट भी करता था। इसकी शिकायत उसने मायके पक्ष के लोगों से भी कई बार की थी। हर बार परिजनों ने उसे समझा बुझाकर ससुराल वापस भेज दिया।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी बहन का जेठ और देवर भी उससे मारपीट करते थे। पुष्पा का देवर उसे 25 हजार रुपये लाने के लिए, जबकि पति बाइक लाने के लिए प्रताड़ित कर रहा था।
विज्ञापन
प्रवेश ने पुलिस बयान में बताया कि ससुराल पक्ष के लोगों की प्रताड़ना से तंग आकर उसकी बहन ने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मंगलवार सुबह सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले में पति, जेठ व देवर के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।