फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   woman found hang

Charkhi Dadri News: 5 साल पहले प्रेम विवाह करने वाली महिला ने लगाया फंदा, युवक पर केस दर्ज

Sun, 27 Oct 2024 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 27 Oct 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
woman found hang
मूलरूप से दिल्ली निवासी महिला ने पिचौपा खुर्द गांव में की थी दूसरी शादी, पति के बयान पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दर्ज किया आत्महत्या के लिए मजबूर करने संबंधी केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। पांच साल प्रेम विवाह करने वाली गांव पिचौपा खुर्द निवासी एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फंदा लगा लिया। अटेला कलां चौकी पुलिस ने दादरी सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने महिला के पति के बयान पर एक युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने संबंधी केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार, मूलरूप से दिल्ली निवासी सुनीता (31) को पहली शादी से तीन बेटियां हुई थीं। करीब पांच साल पहले उसने गांव पिचौपा खुर्द निवासी रणधीर सिंह से लव मैरिज कर ली। इसके बाद से वह पिचौपा खुर्द में रह रहे हैं। शुक्रवार की दोपहर सुनीता के परिजनों को घर में सुनीता का शव पंखे से बंधे फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तुरंत बाद पुलिस को सूचित किया गया। मामले की सूचना मिलते ही अटेला कलां चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को भी वहां बुलाया। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को पंखे से नीचे उतारकर देर शाम पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
शनिवार सुबह पुलिस ने सुनीता के पति रणधीर के बयान दर्ज किए। रणधीर ने गांव निवासी एक युवक पर उसकी पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। इसके आधार पर पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। सुनीता का पति खेती करता है। एक बच्चा है।

- पिचौपा खुर्द का ही रहने वाला है आरोपी : जांच अधिकारी
अटेला कलां पुलिस चौकी से जांच अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने सुनीता के पति रणधीर की शिकायत पर सोनू नामक युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पिचौपा खुर्द का ही रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed