फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Woman died after being hit by train in Charkhi Dadri

चरखी दादरी में महिला की मौत पर बवाल: मायके वालों ने ससुरालियों पर लगाया आरोप, ट्रेन की चपेट में आई थी प्रीति

Sun, 16 Feb 2025 02:06 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 16 Feb 2025 02:06 PM IST
सार

 शनिवार शाम करीब 7 बजे शंकर कॉलोनी निवासी प्रीति बंसल सामान लेने के लिए बाजार में आई थी। इसके बाद वह सामान लेकर घर लौट रही थी। फाटक पार करती बार वह ट्रेन की चपेट में आ गई। 

विज्ञापन
Woman died after being hit by train in Charkhi Dadri
हंगामा कर रहे व्यक्ति को समझाती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के चरखी दादरी में एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला शहर के शंकर कॉलोनी की रहने वाली थी। मृतका की पहचान 42 वर्षीय प्रीति बंसल के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के दौरान मृतका के ससुराल वाले और मायके वालों ने जमकर अस्पताल में बवाल काटा। दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब 7 बजे शंकर कॉलोनी निवासी प्रीति बंसल सामान लेने के लिए बाजार में आई थी। इसके बाद वह सामान लेकर घर लौट रही थी। वहीं, रेवाड़ी- हिसार पैसेंजर ट्रेन भी शाम सावा 7 बजे दादरी स्टेशन पहुंचती है। शनिवार को ट्रेन फाटक पर आ चुकी थी और महिला ढाणी फाटक पार करने लगी तो ट्रेन की चपेट में आ गई। इसके बाद सूचना जीआरपी पुलिस चौकी को दी गई और टीम ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया। 
विज्ञापन




पुलिस ने रात को ही पोस्टमार्टम के लिए शव नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। रविवार सुबह महिला का पति मुकेश व उसके मायके से परिजन अस्पताल में पहुंचे। यहां पर दोनों पक्षों में बहस होने लगी। वहीं, महिला पक्ष ने ससुराल पक्ष पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। इसके बाद दोनों पक्षों में हाथापाई हुई और पुलिस ने मौके पर दोनों पक्षों को समझाया। करीब एक घंटे तक महिला पक्ष ने जमकर बवाल काटा और अंत में पति मुकेश के बयान इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई। दोनों पक्षों में सुलह कराकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया । मृतका के एक बेटा और एक बेटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहती है पुलिस
जीआरपी एसआई सुशील कुमार ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है। इस संबंध में मृतका के पति के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। दोनों पक्षों में फिलहाल सुलह करवा दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed