फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   wine,sale,crime case file,charkhi dadri news

सस्ते दामों पर शराब सप्लाई करने आए तस्करों को ठेकेदारों ने घेरा

Thu, 09 Jul 2020 10:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
wine,sale,crime case file,charkhi dadri news
शराब के दाम बढ़ने के बाद से जिले में तस्कर सक्रिय है। वो दूसरी जगहों से शराब लाकर जिले में सस्ते दामों पर सप्लाई कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बुधवार देर शाम छपार गांव के समीप पकड़ में आया है। ठेकेदारों से घिरने पर तीन तस्कर अपनी वरना कार छोड़कर मौके से भाग गए। वरना कार से अंग्रेजी शराब की 156 बोतलें बरामद की है। सदर थाना पुलिस ने ठेकेदार की शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों पर केस दर्ज कर वरना कार को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में छपार निवासी अनिल ने बताया कि वो शराब ठेकेदार है। छपार शराब जोन डोहकी निवासी विक्की के नाम है। उसने छपार गांव का ठेका और नरसिंहवास सब ब्रांच ले रखी है। अनिल ने पुलिस शिकायत में बताया कि पैंतावास कलां निवासी बलकार, साहुवास निवासी सतीश और फतेहगढ़ निवासी देवानंद अवैध शराब उनके क्षेत्र में सस्ते दामों पर सप्लाई करके जाते हैं।
विज्ञापन

अनिल ने बताया कि बुधवार को उन्हें सूचना मिली कि तीनों वरना कार में अवैध शराब लिए हुए हैं और छपा-अटेला कच्चे रास्ते में खड़े हैं। इस आधार पर वह अपने अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचा तो वो तीनों वरना कार के पास खड़े नजर आए। जब वो उनके पास पहुंचे तो वरना कार छोड़कर वहां से फरार हो गए। मामले की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और वरना कार और शराब की पेटियों को जब्त कर लिया। वरना कार से अलग-अलग मार्का की 13 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। पुलिस ने अनिल की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च से लेकर जुलाई तक पुलिस ने बरामद की 15 हजार बोतल अवैध शराब
मार्च से लेकर जुलाई तक जिला पुलिस अलग-अलग जगहों से करीब 15 हजार अंग्रेजी और देशी शराब की बोतलें बरामद कर चुकी हैं। गत दिनों सांजरवास के समीप सीआईए टीम ने एक कैंटर से 567 पेटी देशी शराब बरामद की थी। इससे पहले फतेहगढ़ क्षेत्र में भी भट्ठी से शराब तैयार करने का भंडाफोड़ हो चुका है। लॉकडाउन के दौरान बाढड़ा क्षेत्र के एक मकान में चल रही अवैध शराब तैयार करने की फैक्टरी का भी पुलिस ने भंडाफोड़ किया था।
लंबे समय से शराब बेचकर लगा रहे चूना
ठेकेदार अनिल ने बताया कि तीनों आरोपी पिछले लंबे समय से शराब की तस्करी कर रहे हैं। वो सस्ते दामों पर शराब लाकर बेचते हैं जिनसे ठेकेदारों को नुकसान होता है। पिछले लंबे समय से उन्हें इसकी सूचना मिल रही थी और वो भी मौके की तलाश में थे।

ठेकेदार की शिकायत पर पैंतावास कलां निवासी बलकरा, साहुवास निवासी सतीश व फतेहगढ़ निवासी देवानंद के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- ओमप्रकाश, एसआई एवं जांच अधिकारी, सदर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed