{"_id":"683b593b5b33a7b9bc047389","slug":"wine-and-beer-caught-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-137994-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 57 पेटी शराब व 48 पेटी बीयर से भरी पिकअप जब्त, दो काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 57 पेटी शराब व 48 पेटी बीयर से भरी पिकअप जब्त, दो काबू
Sun, 01 Jun 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- गांव बौंदकलां में जोहड़ के पास ठेके पर शराब उतारने की तैयारी में दो शख्स, पुलिस ने सूचना मिलने पर किया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
बौंदकलां। कस्बा स्थित जोहड़ के पास 57 पेटी शराब व 48 पेटी बीयर से भरी पिकअप को पुलिस ने जब्त किया है। साथ ही पिकअप सवार बौंदकलां निवासी राजू और बहु झोलरी निवासी शुभम पर आबकारी अधिनियम के तहत बौंदकलां पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया।
बौंदकलां थाना पुलिस अपराध की रोकथाम के लिए शुक्रवार को गांव में गश्त कर रही थी। उसी दौरान टीम को गांव के जोहड़ के पास एक शराब ठेके के नजदीक पिकअप खड़ी दिखाई। इसमें पेटियां भरी हुई थीं। पास जाकर टीम ने देखा तो पिकअप में दो युवक बैठे हुए थे।
पूछताछ के दौरान उन्होंने अपनी पहचान बौंदकलां निवासी राजू और बहु झोलरी निवासी शुभम के रूप में बताई। बाद में पुलिस ने पिकअप की जांच की तो इसमें विभिन्न ब्रांड की देशी शराब और बीयर की पेटियां रखी गई थीं। पेटियाें की जांच की तो 20 पेटी में पव्वा, 10 पेटी में अद्धा, 27 पेटी देशी शराब की बोतलें मिलीं जबकि 16 पेटी में थंडरबोल्ट, 16 पेटी वडवाइजर व 16 पेटी टुबर्ग मार्का की बीयर बरामद हुई। इसके बाद टीम पिकअप जब्त कर दोनों युवकों को थाने लाई। अब पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है।