फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Where there is a market, there is also helplessness... Civil Hospital Road groaning with problems

Charkhi Dadri News: जहां बाजार है, वहां बेबसी भी... समस्याओं से कराहता सिविल अस्पताल रोड

Sun, 14 Dec 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 14 Dec 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Where there is a market, there is also helplessness... Civil Hospital Road groaning with problems
पुराना सिविल अस्पताल रोड से गुजरती रोडवेज बस। - फोटो : 1
चरखी दादरी। भगवान परशुराम चौक से सरदार झाडू सिंह चौक तक पुराना सिविल अस्पताल रोड बाजार में व्याप्त समस्याओं के कारण दुकानदारों, ग्राहकों व राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में दिनभर घूमने वाले बेसहारा पशु जहां हादसों का सबब बने हुए हैं, वहीं सफाई के अभाव में शराब की खाली बोतलों से अटा पड़ा सार्वजनिक शौचालय शहर की सफाई व्यवस्था को शर्मसार कर रहा है। बाजार में पार्किंग की व्यवस्था न होने से दिनभर यहां जाम के हालात बने रहते हैं जिससे दुकानों पर कारोबार प्रभावित हो रहा है। साथ ही वाहन चालकों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

बता दें कि भगवान परशुराम चौक से सरदार झाड़ू सिंह चौक तक सड़क के दोनों तरफ करीब 200 दुकानें हैं। इस सड़क से हर रोज 20 हजार से अधिक लोगों व पांच हजार वाहनों का आवागमन होता है, लेकिन बाजार में पार्किंग की सुविधा न होने से कई चालक वाहनों को दुकानों के सामने खड़ा कर चले जाते हैं। ऐसे में कुछ ही देर में यहां जाम की समस्या बन जाती है। इसके अलावा यहां से गुजरने वाली रोडवेज व परिवहन समिति की बसें भी जाम का बड़ा कारण बन रही हैं।
विज्ञापन

इस बाजार में काफी संख्या में बेसहारा पशु भी दिनभर मंडराते रहते हैं। कई बार ये पशु आक्रामक होकर आपस में लड़ने लगते हैं और साथ से गुजरने वाले लोगों, वाहनों को नुकसान पहुंचा देते हैं। इस बाजार स्थित एमसीएच यूनिट के समीप ही नगर परिषद की ओर से सार्वजनिक शौचालय बनवाया गया है, लेकिन नियमित सफाई के अभाव में शौचालय में शराब की खाली बोतलों का ढेर लगा हुआ है। बाजार में दूषित पानी की निकासी के लिए बने नाले भी सफाई के अभाव में गंदगी से भरे हुए हैं। स्थानीय दुकानदारों ने जिला प्रशासन से इस बाजार की सुध लेने की मांग की है, जिससे दुकानदारों के साथ-साथ ग्राहकों व राहगीरों को भी राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं दुकानदार ...

इस बाजार में बेसहारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। बाजार में पशु झुंड बना कर घूमते रहते है। कई बार ये पशु आपस में लड़ने लगते हैं तो काफी मुश्किल से पानी की बौछार कर उन्हें भगाना पड़ता है। पशु लड़ते हुए वाहनों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।- सतवीर सिंह, स्थानीय दुकानदार।

बाजार से दूषित पानी की निकासी के लिए बनाए गए नालों की सफाई नहीं होने के कारण गंदगी भरी हुई है। नगर परिषद हर वर्ष नालों की सफाई के नाम पर लाखों रुपये खर्च कर रही हैं, लेकिन कुछ समय बाद ही हालात पहले जैसे हो जाते हैं। बारिश के दौरान समय पर पानी निकासी होने में ये नाले नाकाम साबित होते हैं।- मुकेश जैन, स्थानीय दुकानदार।

बाजार से रोडवेज व परिवहन समिति की काफी बसें गुजरती हैं। इसके कारण बाजार में अक्सर जाम के हालात बने रहते हैं। जाम के कारण दूसरे वाहन चालकों व राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। बाजार तंग होने के कारण यहां हादसों का अंदेशा भी बना रहता है।- राजेश कुमार, स्थानीय दुकानदार।

बाजार में नगर परिषद की ओर से एक सार्वजनिक शौचालय बनवाया गया है, लेकिन उसकी भी नियमित सफाई नहीं होती है। शौचालय में फैली गंदगी के कारण इसका इस्तेमाल करना तो दूर इसके पास से भी गुजरना मुश्किल हो जाता है।- हरीश शर्मा, स्थानीय दुकानदार।

वर्सन :
पुराना सिविल अस्पताल रोड पर स्थित सार्वजनिक शौचालय की नियमित सफाई के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए जाएंगे। बेसहारा पशुओं को सड़कों से हटाने के लिए भी योजना तैयार की जा रही है।- बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed