फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   When the memorandum was submitted, the power transformer was installed in two hours

ज्ञापन सौंपा तो दो घंटे में लगा दिया बिजली ट्रांसफार्मर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
When the memorandum was submitted, the power transformer was installed in two hours
चरखी दादरी। गांव ढाणी फौगाट के ग्रामीणों ने खराब बिजली ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग के लिए एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। बुजुर्ग महिला धर्मकौर, सुंदर देवी, कृष्णा देवी, पार्वती, सुनीता, बबली देवी, कृष्णा, निवर्तमान सरपंच मंदीप सिंह, सेना से रिटायर्ड कैप्टन सोमवीर शर्मा, पूर्व सैनिक मांगेराम, राजेंद्र, सज्जन, धर्मबीर सिंह ने बिजली निगम के एसडीओ को बताया कि उनके गांव में बिजली ट्रांसफार्मर में बार-बार फॉल्ट आ रहे हैं। कम वोल्टेज की भी समस्या बनी रहती है। गर्मी में उन्हें बेहद परेशानी झेलनी पड़ रही है। बिजली आपूर्ति ठप होने पर पेयजल सप्लाई भी बाधित होती है। ट्रांसफार्मर कंडम होने से आउटपुट नहीं दे पा रहा है, जिससे गांव में बिजली का संकट बना हुआ है। मानसून सीजन होने से काफी मच्छर पैदा हो चुके हैं। जिससे रात के समय चैन की नींद भी नहीं सो पा रहे हैं। ग्रामीणों की मांग पर एसडीओ ने तत्परता दिखाते हुए दो घंटे बाद गांव में बिजली का नया ट्रांसफार्मर लगवा दिया। रिटायर्ड कैप्टन सोमवीर शर्मा ने बिजली अधिकारियों का उनका इस समस्या का समाधान करने पर धन्यवाद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed