फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   wheat seed distributed in colaboration with police

Charkhi Dadri News: गेहूं के बीज का पुलिस की मौजूदगी में हुआ वितरण, लगी रही लंबी लाइन

Wed, 13 Nov 2024 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 13 Nov 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
wheat seed distributed in colaboration with police
बीज केंद्र के बाहर किसानों की लगी लंबी लाइन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। गेहूं के बीज के लिए किसानों में मारामारी मच गई। पुलिस की मौजूदगी में बीज का वितरण किया गया। हरियाणा बीज निगम कार्यालय में गेहूं का बीज 4000 क्विंटल पहुंचा जो शाम तक बांट दिया गया। एक किसान को चार क्विंटल बीज दिया जा रहा है। एक बैग 40 किलोग्राम वजन का है। इस बार सरकारी बीज की मांग ज्यादा बढ़ी है।
-इस समय रबी की प्रमुख गेहूं की बिजाई का कार्य जोरों पर है। गेहूं की बिजाई करीब 45 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में होने का अनुमान है। तराई व बरानी दोनों क्षेत्रों में बिजाई की जा रही है। अगेती बिजाई 25 नवंबर तक हो सकेगी। उसके बाद पछेती 25 दिसंबर तक की जा सकेगी।
विज्ञापन

इस समय गेहूं के बीज के लिए किसान सुबह ही लाइन में लग जाते हैं। हरियाणा बीज निगम कार्यालय के बाहर किसानों की भीड़ रही। किसानों की ज्यादा भीड़ होने की वजह से पुलिस बुलानी पड़ी, तब जाकर वितरण का कार्य शुरू हुआ। एक किसान को 40 किलोग्राम वजन के 10 बैग दिए गए। बीज की किस्मोंं में डीबीडब्ल्यू-303,1222,3226,1027 शामिल हैं। इन किस्मों की बिक्री ज्यादा हो रही है। ये किस्म हरियाणा कृृषि विश्वविद्यालय की की ओर से तैयार किए गए पूरी तरह से प्रमाणित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

= गांवों में पैक्स समिति कार्यालयों में बीज पहुंचाना चाहिए, ताकि, किसान को बीज नजदीक ही उपलब्ध हो सके। पर्याप्त मात्रा में बीज की उपलब्धता होनी चाहिए। सभी किस्म के बीज मिलने चाहिए।
-जयभगवान, बिरोहड़
-बीज की मात्रा ज्यादा मिलनी चाहिए। खाद व बीज तो किसान को पर्याप्त मात्रा में मिलना चाहिए। समय पर बीज मंगवाया जाए। सुबह लाइन में खड़े होते हैं, शाम हो जाती है तब जाकर बीज मिल पाता है।

-अशोक, लोहरवाड़ा
खाद-बीज उचित मात्रा में समय पर मिलना चाहिए। डीएपी के बाद अब बीज की समस्या आ गई है। बिजाई के कार्य में व्यवधान आ रहा है। समय पर खाद व बीज मिलना चाहिए।
-सतीश कोहलावास
वर्जन

बीज की कमी नहीं आने दी जाएगी। चार हजार क्विंटल बीज पहुंचा है। शाम तक वितरण किया गया। किसान थोड़ा धैर्य रखें। सबको पर्याप्त मात्रा में बीज मिलेगा।
-नरेंद्र सिंह, बीज निगम केंद्र प्रभारी


फोटो 13 -बीज केंद्र के बाहर किसानों की लगी लंबी लाइन। संवाद
फोटो- 14 केंद्र से बीज ले जाता किसान। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed