फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Wheat procurement payments begin, with over 4,900 farmers receiving Rs 55.49 crore in their accounts

Charkhi Dadri News: गेहूं खरीद का भुगतान शुरू, 4900 से अधिक किसानों के खातों में पहुंचे 55.49 करोड़ रुपये

Wed, 20 May 2026 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 20 May 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Wheat procurement payments begin, with over 4,900 farmers receiving Rs 55.49 crore in their accounts
दादरी स्थित अनाज मंडी में खाली पड़ा परिसर जहां गेहूं की ढेरियों के पहाड़ बने थे।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। सरकार की ओर से गेहूं की सरकारी खरीद बंद करने के बाद खरीद केंद्रों से उठान प्रक्रिया पर जोर दिया गया है ताकि किसानों के खाते में जल्दी भुगतान राशि पहुंच सके। खरीद एजेंसी हैफेड ने बुधवार तक 4900 किसानों की 2,14,870 क्विंटल गेहूं का भुगतान जारी किया गया है। एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल 55.49 करोड़ रुपये की राशि किसानों के खाते में डाल दी गई है। वंचित किसानों के खाते में भी बकाया भुगतान पहुंचाने की प्रक्रिया में तेजी लाई गई है।
विज्ञापन



गौरतलब है कि सरकार की ओर से नियुक्त हैफेड खरीद एजेंसी ने 2,37,439 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। खरीद के बाद उठान एजेंसी ने खरीदे गए गेहूं की भंडारण केंद्रों में पहुंचाया गया है। भंडारण केंद्र में गेहूं पहुंचने के बाद संबंधित अधिकारियों ने 4,900 किसानों की 2,14,870 क्विंटल गेहूं की भुगतान राशि 55.49 करोड़ रुपये की भुगतान राशि जारी कर दी गई है। विभाग की ओर से जारी आंकड़ो अनुसार अभी 22,569 क्विंटल गेहूं की खरीद का भुगतान होना बचा हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि जल्दी ही वंचित किसानों के खाते में भुगतान राशि भेज दी जाएगी। जिले के छह खरीद केंद्रो से एजेंसियों ने 15 हजार 613 किसानों ने गेटपास कटवाने के बाद 6 लाख 84 हजार 744 क्विंटल गेहूं की आवक दर्ज करवाई गई थी। वहीं जिले की खरीद एजेंसियाें ने 6,65,140 क्विंटल गेहूं की सरकारी खरीद की गई है।
विज्ञापन

वर्सन:
जिन किसानों की फसल की जे-फॉर्म कट चुकी है, उनका भुगतान नियमानुसार उनके बैंक खातों में भेजा जा रहा है। प्रशासन का दावा है कि आने वाले दिनों में शेष बची खरीद का भुगतान भी जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जाएगा ताकि किसी भी किसान को परेशानी का सामना न करना पड़े।-पुनीत पंघाल, प्रबंधक, हैफेड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed