फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Wheat crop standing in 16 acres of fields burnt to ashes, loss of lakhs

16 एकड़ में खेतों में खड़ी व कटी हुई गेहूं की फसल जलकर राख, लाखों का नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Wheat crop standing in 16 acres of fields burnt to ashes, loss of lakhs
चरखी दादरी। गांव चरखी में बुधवार दोपहर आग लगने से 16 एकड़ में खेतों में खड़ी व कटी हुई गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। दमकल की चार गाड़ियों ने मौके पर जाकर करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने की घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। किसानों ने मुआवजा देने की मंाग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे गांव चरखी में खेतों में खड़ी फसल में आग लग गई। इस क्षेत्र में कुछ भाग में फसल खड़ी थी तो कुछ एरिया में किसानों ने फसल काटकर सूखा रखी थी। अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। हवा का दबाव ज्यादा होने की वजह से आग तेजी से एक से दूसरे खेत में फैल गई। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों को पता चलने पर मौके की ओर दौड़े। किसानों ने ट्रेक्टर व हेरो से आसपास के एरिया की खेत की जुताई कर और रेत आदि से आग को बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग तेजी से फैलती गई। इसी बीच किसानों ने दादरी दमकल कार्यालय को भी सूचित कर दिया। दादरी शहर से दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मचारियों ने पानी की बौछारों से आग को बुझाने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे में चार दमकल गाड़ियों द्वारा आग पर काबू पाया जा सका। दमकल की गाड़ियां शहर से पानी लेकर पहुंची। आसपास पानी नहीं होने से शहर से ही दमकल गाड़ियों में पानी डाला गया।
विज्ञापन

- इन किसानों की जली फसल
गांव निवासी किसान धर्मबीर सिंह की दो एकड़ में खड़ी फसल जल गई। किसान इंद्र सिंह की दो एकड़, महेंद्र की दो एकड़, बालकिशन की एक एकड़, रामकिशन की दो एकड़, राय सिंह की दो एकड़, महीपाल की दो एकड़, अमर सिंह की दो एकड़, विनोद एक एकड़ व धर्मपाल की एक एकड़ में खड़ी फसल जल गई। इन किसानों ने सरकार व प्रशासन से मुआवजा देने की मंाग की है। किसानों का कहना है कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस व प्रशासन को इसकी जांच भी करनी चाहिए। किसानों ने बताया कि मोटी लागत से फसल पककर तैयार हुई थी। अब उनके अरमानों पर पानी फिर गया। किसानों को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। दमकल कर्मचारी पवन कुमार व बिजेंद्र ने बताया कि आग पर करीब पौने तीन घंटे में आग पा लिया गया। किसानों ने भी आग बुझाने में पूरा सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed