फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   West Bengal youth murdered

Charkhi Dadri News: कबाड़ बेचने के बहाने बुलाकर की पश्चिम बंगाल निवासी युवक की हत्या

Thu, 29 Aug 2024 05:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 29 Aug 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
West Bengal youth murdered
मृतक साबिर मलिक।
चरखी दादरी। जिले के बाढड़ा उपमंडल में रहकर परिवार समेत कबाड़ बीनने वाले युवक साबिर मलिक का शव भांडवा के समीप से बरामद हुआ है। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। उसके साले सुजाउद्दीन का आरोप है कि लाठी-डंडे से पिटाई के बाद आरोपी साबिर को बाइक पर ले गए थे। इसके बाद भांडवा गांव के पास रास्ते में उनका शव मिला है। शव के पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। पुलिस इस हत्याकांड को मंगलवार को हुए संरक्षित पशु के मांस पकाने के विवाद से जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन

बाढड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक तेजपाल सोनी ने बताया कि मंगलवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि भांडवा गांव के समीप एक युवक का शव पड़ा है। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के 24-परगना जिले के गांव बासंती बल्लारोप मेजरपाला शिवगंज निवासी साबिर मलिक के रूप में हुई।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने उसके साले सुजाउद्दीन सरदर के बयान दर्ज किए। सरदर ने अपने जीजा साबिर मलिक की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। सुजाउद्दीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 अगस्त को कुछ लोग उनके पास पहुंचे। उन लोगों ने कहा कि तुम संरक्षित पशु का मांस खाते हो। इसके बाद वो उन्हें थाने लेकर चले गए। उसके थाने जाने के बाद कुछ लोग दोबारा वहां पहुंचे और कबाड़ बेचने के बहाने जीजा साबिर मलिक को ले गए। उक्त लोगों ने उनके एक अन्य जानकार असम के लंगला निवासी असीरउद्दीन को भी वहां बुलाया। उक्त लोगों ने उसके जीजा व असीरउद्दीन की डंडों से पिटाई की और वहां बाइक पर बैठाकर ले गए। इसके बाद उसके जीजा का शव भांडवा गांव के समीप से बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में मृतक साबिर मलिक के साले सुजाउद्दीन सरदर के बयान पर शाका, गौरव जेवली, राहुल नौरंगाबास जाटान और साहिल मड़ौदी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्ज कर लिया है। हत्याकांड की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। -तेजपाल सोनी, एसएचओ, बाढड़ा थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed