फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Weather will change from 28, monsoon will gain momentum due to pressure of east winds

28 से बदलेगा मौसम, पूर्वी हवाओं के दबाव से गति पकड़ेगा मानसून

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Weather will change from 28, monsoon will gain momentum due to pressure of east winds
चरखी दादरी। पिछले सप्ताह आए पश्चिमी विक्षोभ के बाद अब दो दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। मौसम में फिर से तपिश बढ़ने लगी है। पश्चिमी हवाओं का दबाव बनने की वजह से तापमान भी बढ़ा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 40.6 व न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह ही सूर्य की तेज किरणों से वातावरण में तपिश बन रही है। मौसम विभाग 28 जून से मौसम में बदलाव आने की संभावना जता रहा है। एक जुलाई से मानसून की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

क्षेेत्रीय मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 28 जून से फिर से हवाओं का रुख बदल जाएगा और पूर्वी हवाएं चलेंगी। इससे मानसून की गतिविधियों को रफ्तार मिलेगी। मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर चंद्रमोहन ने बताया कि एनसीआर दिल्ली में झमाझम बारिश के साथ मानसून की एंट्री होगी। 28 जून के बाद हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में पूर्वी हवाओं का दबाव बन जाएगा, जिसकी वजह से मानसून आगे बढ़ सकेगा और एक जुलाई तक हरियाणा ,एनसीआर दिल्ली में मानसून दस्तक देने की प्रबल संभावनाएं हैं। गत वर्ष मानसून ने 13 जुलाई को प्रदेश में प्रवेश किया था। इस बार समय पर पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed