फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Weather's U-turn after four days of strong sunshine, shadow fog with cold wave

चार दिन तेज धूप के बाद मौसम का यू-टर्न, शीत लहर के साथ छाया कोहरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Weather's U-turn after four days of strong sunshine, shadow fog with cold wave
महेंद्रगढ़ रोड पर कोहरे के बीच लाइट जलरकर गुजरते वाहन । - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। चार दिन तेज धूप खिलने के बाद मंगलवार को मौसम ने करवट बदली। सुबह जहां घने कोहरे व बाद में शीत लहर ने भी जनजीवन को झकझोर दिया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। पूरा शहर कोहरे की सफेद चादर में लिपटा नजर आया है। हालांकि दोपहर में धूप खिली तो कोहरे की चादर छंटी मगर शाम होते-होते शहर एक बार फिर कोहरे के आगोश में चला गया।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह जहां ठंड ने लोगों को खूब ठिठुराया था तो बीते चार दिन तेज धूप खिली। अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक पहुंच गया। जिससे लगा कि अब सर्दी का अंत हो गया। दोपहर में तो गर्मी के मौसम जैसा अहसास हो रहा था। मगर सोमवार देर शाम से ही मौसम में बदलाव नजर आने लगा। रात को घना कोहरा छाने लगा। देर रात तक तो जिले घने कोहरे के आगोश में था। लोग सुबह उठे तो आसमान में कोहरे की सफेद चादर ही नजर आई। दृश्यता बमुश्किल 20 मीटर थी। जिस कारण वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे थे। दोपहर 12 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। दोपहर करीब डेढ़ बजे सूर्य देवता के दर्शन हुए, जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान छह डिग्री गिरा, न्यूनतम में बढ़ोतरी
कोहरे से चलते एक ही दिन में अधिकतम तापमान छह डिग्री तक गिर गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज बारिश के आसार
मौसम के यूटर्न के बाद अब दो व तीन फरवरी को बारिश की संभावनाएं जताई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बुधवार से पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा, जिससे बारिश की संभावनाएं बनी है। जिससे ठंड बढ़ेगी। पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी एवं क्षेत्रिय मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है। जिसकी वजह से बारिश होगी। हरियाणा, दिल्ली एनसीआर में ठंड अभी बाकी है और यह फरवरी अंत तक रहने की संभावनाएं है।

बाजारों में भीड़ कम, जनजीवन ठप
दोपहर 12 बजे तक रहे कोहरे और बिगड़े मौसम का असर जनजीवन पर भी पड़ा। बाजारों में दोपहर 12 बजे तक विरानी सी रही, वहीं दुकानदार दुकान खोल ग्राहकों का इंतजार करते रहे। सड़क किनारे अलाव तापते भी काफी संख्या में लोग देखे गए। ठंड के कारण अधिकतर लोग घरों में ही दुबके रहे।

  घिकाड़ा रोड पर झाड़ियों पर जमी ओस ।

घिकाड़ा रोड पर झाड़ियों पर जमी ओस ।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed