फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   weapon deposit before election

चुनाव से पहले हथियार जमा करवाएं लाइसेंस धारक : एसपी

Fri, 23 Aug 2024 05:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 23 Aug 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
weapon deposit before election
जिले में हैं 1587 सशस्त्र लाइसेंसधारक, हथियार जमा न करवाने वाले लोगों पर की जाएगी कानूनी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लाइसेंसधारकों को अपने हथियार पुलिस थानों में जमा करवाने होंगे। इस संबंध में वीरवार को एसपी पूजा वशिष्ठ ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर कोई अपना लाइसेंसी हथियार जमा नहीं करवाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नियमों की बात करें तो लाइसेंस रद्द करने का भी प्रावधान है।
दादरी जिले की बात करें तो करीब 1587 लाइसेंसधारक हैं। थानावार बात करें तो सदर थाने में 487, दादरी शहर थाने में 215, बौंदकलां थाने में 318, बाढड़ा थाने में 252 और झोझूकलां थाने में 315 लोगों के पास लाइसेंसी हथियार हैं। एसपी पूजा वशिष्ठ ने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्वक, निष्पक्ष और भय मुक्त वातावरण में संपन्न करवाना सबका कर्तव्य है। उन्हाेंने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अपने क्षेत्र में लाइसेंस धारकों से हथियार चुनाव से पहले संबंधित पुलिस थाने या गन हाउस में जमा करवाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति गन हाउस में भी अपने हथियार जमा करवा सकता है, लेकिन हथियार जमा करवाने की रसीद संबधित पुलिस थाने में दिखानी अनिवार्य है। पुलिस अधीक्षक ने जिले की जनता से चुनाव के दौरान शांति भंग करने वाले और षड्यंत्र रचने वालों की जानकारी अपने नजदीकी पुलिस थाने में देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी जिलावासी चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सफल बनाने के लिए पुलिस विभाग का सहयोग करें।


- हथियार जमा न करवाने की चूक पड़ेगी भारी
एसपी पूजा ने कहा कि चुनाव के दौरान किसी के पास भी कोई हथियार नहीं होना चाहिए। लाइसेंस धारक अगर अपने शस्त्र जमा नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वह अशांति फैलाने में शामिल पाए गए तो उनके शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। यदि शस्त्र लाइसेंस धारक अपना हथियार जमा नहीं करवाते हैं तो उनके शस्त्र लाइसेंस का नवीनीकरण रोककर लाइसेंस को रद्द करने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
फोटो 16
एसपी पूजा वशिष्ठ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed