फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Preparations underway to decorate the five-story mini secretariat built for 720 million, 50 million to be spent on furniture

Charkhi Dadri News: 72 करोड़ से बने पांच मंजिला लघु सचिवालय को सजाने की तैयारी, फर्नीचर पर खर्च होंगे 5 करोड़

Sat, 12 Sep 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 12 Sep 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway to decorate the five-story mini secretariat built for 720 million, 50 million to be spent on furniture
चरखी दादरी। जिले के लोगों को विभिन्न प्रशासनिक सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से करीब 72 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए पांच मंजिला लघु सचिवालय भवन को अब फर्नीचर से सुसज्जित करने की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

भवन में अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यालयों को व्यवस्थित रूप से तैयार करने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब पांच करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय को भेजा गया है। एस्टीमेट को मंजूरी मिलने के बाद भवन में फर्नीचर लगाने की प्रक्रिया को गति मिलने की उम्मीद है। लघु सचिवालय भवन का निर्माण पूरा होने के बाद से ही इसमें विभिन्न विभागों के कार्यालयों को स्थानांतरित करने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन

जिले के लोगों को उम्मीद है कि सभी प्रमुख प्रशासनिक कार्यालय एक ही परिसर में आने से उन्हें अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इससे समय और संसाधनों की बचत होने के साथ-साथ प्रशासनिक कामकाज में भी तेजी आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधुनिक सुविधाओं के अनुरूप तैयार किया गया
शहर के अप्रोच घसोला रोड पर बनाए गए नए लघु सचिवालय भवन को आधुनिक सुविधाओं के अनुरूप तैयार किया गया है। पांच मंजिला भवन में विभिन्न सरकारी विभागों के कार्यालयों को स्थान दिया जाना प्रस्तावित है। वर्तमान में कई विभाग शहर के अलग-अलग स्थानों पर संचालित हो रहे हैं। ऐसे में किसी एक कार्य के लिए लोगों को अलग-अलग कार्यालयों में जाना पड़ता है। लघु सचिवालय पूरी तरह से तैयार होकर संचालित होने के बाद इस परेशानी से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।
कार्यालयों में लगेंगे टेबल-कुर्सियां और जरूरी फर्नीचर
करीब पांच करोड़ रुपये के एस्टीमेट में अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यालयों के लिए आवश्यक फर्नीचर की व्यवस्था शामिल है। कार्यालयों में टेबल, कुर्सियां, अलमारी, बैठक व्यवस्था सहित अन्य जरूरी सामान उपलब्ध करवाया जाना है। एस्टीमेट को मुख्यालय से स्वीकृति मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फर्नीचर की व्यवस्था होने के बाद विभिन्न विभागों को नए भवन में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया तेज हो सकेगी। इससे लंबे समय से निर्माणाधीन और तैयार भवन के उपयोग को लेकर चल रही प्रक्रिया भी आगे बढ़ेगी।
एक ही छत के नीचे मिलेंगी प्रशासनिक सुविधाएं
लघु सचिवालय के पूरी तरह संचालित होने से सबसे बड़ा फायदा आम लोगों को मिलने की उम्मीद है। वर्तमान में विभिन्न सरकारी विभागों के कार्यालय अलग-अलग स्थानों पर होने से लोगों को अपने काम के लिए कई जगहों पर जाना पड़ता है। कई बार एक ही दिन में अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। नए सचिवालय में विभागों के कार्यालय एक परिसर में होने से लोगों के लिए सरकारी सेवाओं तक पहुंच आसान होगी।
मंजूरी मिलते ही तेज होगी प्रक्रिया
लोक निर्माण विभाग की ओर से तैयार किए गए करीब पांच करोड़ रुपये के एस्टीमेट को मुख्यालय भेजा गया है। अब इसकी स्वीकृति का इंतजार है। अधिकारियों का कहना है कि एस्टीमेट को मंजूरी मिलने के बाद फर्नीचर की खरीद और स्थापना से संबंधित प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सकेगा। इसके बाद कार्यालयों को नए भवन में व्यवस्थित करने का काम तेज होने की उम्मीद है।
लगभग 72 करोड़ रुपये की लागत से तैयार पांच मंजिला लघु सचिवालय जिले के प्रशासनिक ढांचे के लिए महत्वपूर्ण परियोजना है। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि फर्नीचर और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं कब तक पूरी होती हैं और विभिन्न विभागों के कार्यालय नए भवन से कब तक काम शुरू करते हैं।

वर्सन:
लघु सचिवालय भवन पूरी तरह तैयार है। हमने फर्नीचर लगाने के लिए पांच करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय भेजा गया है। जल्दी ही एस्टीमेट मंजूर होने की संभावना है।--गुरचरण सिंह, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed