फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   waterlogging in cci fatak underpass

Charkhi Dadri News: सीसीआई फाटक अंडरपास में जलभराव बड़ी समस्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
waterlogging in cci fatak underpass
- बारिश ही नहीं, सामान्य दिनों में भी भरा रहता है पानी
विज्ञापन

- वार्ड-2 और गांधी नगर के लोगों को ज्यादा परेशानी
माई सिटी रिपोर्टर
चरखी दादरी। सीसीआई (सीमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) फाटक पर रेलवे और लोक निर्माण विभाग ने वार्ड-2 और गांधी नगर एरिया को जोड़ने के लिए कई वर्ष पूर्व अंडरपास का निर्माण करवाया था। इसके बनने के बाद से इसमें जलभराव की समस्या बनी हुई है। बारिश के दिनों में तो यह समस्या रहती ही है, आम दिनों में भी यही हाल रहता है।
बारिश के दिनों में तो यह पूरी तरह से पानी से भर जाता है। उस दौरान इस अंडरपास से वाहन चालकों का तो दूर पैदल गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। इस अंडरपास से दस हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। इसके पास दो स्कूल भी हैं। विद्यार्थी वार्ड-2 से पढ़ने के लिए आते हैं। बच्चों के साथ बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

वार्ड पार्षद के प्रतिनिधि नरेंद्र दहिया ने बताया कि लोगों से जुड़ी से इस समस्या के बारे में वह कई बार विभिन्न स्तरों पर मांग उठा चुके हैं लेकिन इसका समाधान नहीं किया जा रहा है। 26 सितंबर को उन्होंने जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में मंत्री श्याम सिंह राणा के समक्ष हाईवे पर बनी लाइट की समस्या के साथ ही अंडरपास का मुद्दा भी उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन से की मुलाकात
अंडरपास में जलभराव की समस्या के बारे में पार्षद प्रतिनिधि नरेंद्र ने बुधवार को लोकनिर्माण विभाग के एक्सईएन गुरचरण से मुलाकात की। नरेंद्र के अनुसार, एक्सईएन ने इस कार्य के लिए बजट न होने का हवाला दिया है।
फोटो 34- शहर के एकमात्र अंडरपास में जमा मिट्टी, गंदगी और जलभराव। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed