फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Water will reach the canals of Charkhi Dadri on 30th, water tank and ponds are dry

Charkhi Dadri News: चरखी दादरी की नहरों में 30 को पहुंचेगा पानी, जलघर व तालाब सूखे पड़े

Tue, 26 May 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 26 May 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Water will reach the canals of Charkhi Dadri on 30th, water tank and ponds are dry
जिले से गुजरने वाली डिस्ट्रीब्यूटरी सूखी अवस्था में। - फोटो : 1
चरखी दादरी। जिले में पेयजल संकट से राहत देने के लिए 29 मई को नहरों में पानी छोड़ा जाएगा जो 30 मई तक जिले में पहुंचने की संभावना है। जिले के 168 गांवों में जलघरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की जाती है। वर्तमान में जिले के 65 से अधिक जलघरों में से अधिकांश खाली पड़े हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट गहराने लगा है।
विज्ञापन

जिले को सामान्य पेयजल आपूर्ति के लिए करीब 800 क्यूसिक पानी की आवश्यकता होती है। हालांकि यमुना नदी में जलस्तर कम होने के कारण इस बार जिले को अपेक्षित मात्रा में पानी मिलने की संभावना कम बताई जा रही है। ऐसे में जनस्वास्थ्य विभाग और ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिले के शहर सहित घसोला, मंदोला, कलियाणा, जावा, चांगरोड, दातौली, ढाणी फोगाट, चिड़िया, पांडवान, पालड़ी, मिसरी, बौंद कलां, अचीना, रानीला, इमलोटा, चरखी, पैंतावास, झोझू कलां, घिकाड़ा, सांवड़ और सांजरवास समेत अनेक गांवों के जलघर नहरों के पानी पर निर्भर हैं। इन सभी जलघरों को नहरों के माध्यम से ही भरा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के 68 से अधिक जोहड़
जिले की प्रमुख नहरों में बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी, मैहड़ा डिस्ट्रीब्यूटरी, बौंद कलां डिस्ट्रीब्यूटरी और लोहारू कैनाल शामिल हैं। इसके अलावा जिले के 68 से अधिक जोहड़ भी विभिन्न नहरों से जुड़े हुए हैं। नहरी पानी की बारी प्रत्येक 24 दिन बाद आती है। पिछली बार पर्याप्त मात्रा में पानी मिला था, लेकिन बढ़ती गर्मी और लगातार बढ़ती पानी की खपत को देखते हुए इस बार सभी जलघरों और जोहड़ों को पूरी तरह भरने की जरूरत महसूस की जा रही है।
फसलों के लिए पानी की जरूरत नहीं
रबी की फसलों की अप्रैल माह में कटाई हो चुकी है ऐसे में इस बार भी सिंचाई के लिए पानी की जरूरत नहीं है। इस बार तो केवल जलघर व तालाब भरने में भी पानी की खपत होनी है। 30 मई को नहरों में पानी पहुंच जाएगा जो 16 दिन तक चलेगा। विदित रहे गर्मी सीजन में पानी की खपत ज्यादा होती है। जलघर नहरी पानी पर भी निर्भर हैं। इस समय शहर व गांवों में पेयजल संकट बना हुआ है। इस बार करीब 800 क्यूसिक पानी की जरूरत है तब जाकर पूर्ति संभव है।
शहर व गांवों में इस समय पेयजल संकट बना हुआ है। लोग पानी के टैंकर खरीदने को मजबूर हैं। शहर में एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति की जार ही है जबकि प्रतिदिन आपूर्ति करने की जरूरत है। ऐसे में शहरवासियाें को प्रति व्यक्ति 135 लीटर पानी नहीं मिल पा रहा है।

वर्सन :
29 मई को मेन हेड से पानी छोड़ा जाएगा। जलघरों को प्राथमिकता से भरा जाएगा। 16 दिन के लिए पानी मिलेगा तब तक सभी जलघर भर दिए जाएंगे। नहरी पानी की कमी नहीं रहने दी जाएगी।-- एक्सईएन सतेंद्र कुमार, सिंचाई विभाग, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed