{"_id":"6ab2e683fd4ac88a130ad4c6","slug":"campaign-to-be-launched-against-defaulting-consumers-sdo-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-160693-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान : एसडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान : एसडीओ
Wed, 23 Sep 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
बाढड़ा। बिजली निगम के एसडीओ प्रेम सिंह ने मंगलवार को पदभार संभाला। उन्होंने बकाया बिजली बिलों की वसूली और बिजली चोरी रोकने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
पदभार संभालने के बाद उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली। प्रेम सिंह ने डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की घोषणा की। उन्होंने निर्देश दिए कि लंबे समय से बकाया बिल वाले उपभोक्ताओं के मीटर उखाड़े जाएं। यह उन पर लागू होगा जिन्होंने नोटिस के बावजूद भुगतान नहीं किया।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कोई डिफॉल्टर नहीं बचना चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों को बताया कि बिजली चोरी निगम व ईमानदार उपभोक्ताओं दोनों के हितों के खिलाफ है। बिजली चोरी करते पकड़े जाने पर नियमानुसार जुर्माना व कानूनी कार्रवाई होगी। फील्ड स्टाफ को नियमित जांच अभियान चलाने और संदिग्ध कनेक्शनों पर विशेष नजर रखने के निर्देश भी मिले।