फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Water tank on the verge of becoming empty, water will reach the canals on January 2

Charkhi Dadri News: जलघर के टैंक खाली होने के कगार पर, 2 जनवरी को पहुंचेगा नहरों में पानी

Wed, 27 Dec 2023 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 27 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Water tank on the verge of becoming empty, water will reach the canals on January 2
खाली होने की कगार पर चंपापुरी जलघर का पानी भंडारण टैंक। 
चरखी दादरी। शहर के जलघर के टैंक खाली होने के कगार पर है। दूसरी ओर जिला की नहरों के लिए दो जनवरी को पानी छोड़ा जाएगा। तब तक विकल्प के तौर पर जनस्वास्थ्य विभाग शहर में ट्यूबवेल मिक्स पानी की आपूर्ति करेगा। वहीं, सिंचाई विभाग के अधिकारियों का तर्क है कि नहरों में पानी पहुंचते ही जलघरों को प्राथमिकता से भरा जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि इस समय किसानों को नहरी पानी की जरूरत है जबकि जलघरों के टैंक भी खाली होने को है। जिला को इस समय 900 क्यूसेक पानी की जरूरत है तब जाकर सिंचाई व पेयजल की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में संभव है। इस समय एक लाख हेक्टेयर क्षेत्र में फसलों की सिंचाई की भी जरूरत बनी हुई है। जिला में 60 हजार एकड़ में सरसों व एक लाख एकड़ में गेहूं की फसल खड़ी है। गेहूं में इस समय दूसरी सिंचाई की जरूरत है।
विज्ञापन

दरअसल, जिला के 167 गांवों में जलघरों के जरिये पेयजल आपूर्ति की जाती है। सभी जलघर नहरों से ही भरे जाते हैं। इस बार रबी की फसलों की दूसरी सिंचाई के लिए किसानों को नहरी पानी की जरूरत है। ऐसे में नहरी पानी की इस बार चोरी भी बढ़ने की संभावना है। आमतौर पर किसान नहरों पर साइफन पाइप व इंजन आदि लगाकर पानी का उठान करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन गांवों के जलघरों को भी भरने की दरकार
इस समय शहर व गांवों के जलघरों में पानी डाले जाने की सख्त जरूरत है। शहर के अलावा गांव घसोला, मंदोला, कलियाणा, जावा, चांगरोड, दातोली, ढाणी फौगाट, चिड़िया, पांडवान, जावा, पालड़ी, मिसरी, बौंदकलां, अचीना, रानीला, इमलोटा, चरखी, पैंतावास, झोझूकलां, मंदोला, घिकाड़ा, सांवड़ व सांजरवास आदि जलघरों में पानी कम ही बचा है।


जिला की नहरों में तीन को पहुंचेगा पानी
अब मेन हेड से दो जनवरी को चरखी दादरी के लिए करीब 800 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। तीन जनवरी को पानी दादरी की मेन लोहारू नहर में पहुंच जाएगा। इसके मद्देनजर पंप व मोटरों को अपडेट किया जा रहा है। कई पंपों की उठान क्षमता कम होने की वजह से इनकी मेंटिनेंस करवाने की दिशा में भी विभाग काम कर रहा है।

ट्यूबवेल के पानी की गुणवत्ता नहीं सही
शहर में दो जलघर हैं और बावजूद इसके भंडारण क्षमता आबादी के अनुरूप नहीं है। इसके चलते विभाग को एक दिन छोड़कर पेयजल आपूर्ति करनी पड़ती है। वहीं, टैंकों में कम पानी बचने की स्थिति में विभाग ट्यूबवेल मिक्स के पानी की आपूर्ति करता है। इस पानी की गुणवत्ता सही नहीं है।






सिंचाई के लिए भी नहरी पानी की कमी नहीं रहने दी जाएगी। दो जनवरी को पानी छोड़ा जाएगा। पर्याप्त मात्रा में पानी मंगवाया जाएगा। जलघरों को भरना विभाग की प्राथमिकता रहेगी।

-कमल सिंह, एसडीओ, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed