Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Gagan wins gold, qualifies for the National Boxing Championship

Charkhi Dadri News: गगन ने जीता स्वर्ण, राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशप के लिए किया क्वालीफाई

Tue, 17 Nov 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 17 Nov 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Gagan wins gold, qualifies for the National Boxing Championship
 विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। जिले के मुक्केबाज लगातार अपनी प्रतिभा और दमदार प्रदर्शन के दम पर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। इसी कड़ी में युवा मुक्केबाज गगन ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।
विज्ञापन

नई दिल्ली के द्वारका में आयोजित एलिट 47वीं पुरुष एवं महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर गगन ने न केवल गोल्ड मेडल जीता बल्कि आगामी राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप के लिए भी अपना स्थान पक्का कर लिया है।
विज्ञापन

स्थानीय रूपाणा बॉक्सिंग क्लब में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे गगन ने प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में 65 से 70 किलोग्राम भारवर्ग में चुनौती पेश की। प्रतियोगिता के दौरान उसने बेहतरीन तकनीक, दमदार पंच और शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी मुक्केबाजों को कड़ी टक्कर दी। अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर गगन ने फाइनल तक का सफर तय किया और स्वर्ण पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया। इस जीत के साथ ही उसका चयन आगामी राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए भी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूपाणा बॉक्सिंग क्लब के संचालक नंबरदार रघुबीर लाडावास और मुख्य कोच कैलाश गिल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि क्लब के खिलाड़ी लगातार मुक्केबाजी के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित कर रहे हैं। इससे पहले भी क्लब के कई युवा मुक्केबाज प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर जिले का नाम रोशन कर चुके हैं। गगन की इस उपलब्धि से क्लब में खुशी का माहौल है और आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी उससे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

गगन की इस उपलब्धि पर रामअवतार गिल मैनेजर, अशोक अहलावत, जिला खेल अधिकारी विष्णु भगवान, वॉलीबाल कोच कुलदीप साहू रानीला, वॉलीबाल कोच अशोक, डंपी पहलवान, दलबीर दलाल, अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज राकेश, सुखदेव सिंह, विजयपाल, शिव सिंह ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed