फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Water reaches canals, empty tanks of reservoirs start filling, city will have smooth supply from today

नहरों में पहुंचा पानी, जलघरों के खाली टैंक भरने किए शुरू, शहर में आज से होगी सुचारु आपूर्ति

Fri, 08 Jan 2021 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Water reaches canals, empty tanks of reservoirs start filling, city will have smooth supply from today
एक सप्ताह से पेयजल संकट का सामना कर रहे शहरवासियों को जल्द ही निजात मिलने वाली है। जिले की नहरों में पानी पहुंचने के बाद ही जनस्वास्थ्य विभाग और सिंचाई विभाग ने जलघरों के खाली टैंकाें को भरना शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों का दावा है कि शनिवार से शहर में पेयजल आपूर्ति सुचारु रूप से शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

इस समय शहर में पेयजल संकट बना हुआ है। कई वार्डों में दस दिन से तो कई वार्ड में सात दिन से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। शहर में ट्यूबवेल के जरिये पेयजल की आपूर्ति की जा रही है, लेकिन यह पानी पीने के लायक न होने से लोगों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। इस समय लोग पानी का टैंकर खरीदकर अपनी प्यास बूझा रहे है। अब नहरों में पानी आने से शहरवासियों को पेयजल संकट से जल्द ही निजात मिलने जाएगी। जिले को इस बार 15 दिन के लिए 680 क्यूसेक पानी मिला है। इसके साथ ही विभाग ने सबसे पहले जलघरों के टैंकाें को भरना शुरू कर दी है। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नहरों में पानी आते ही जलघरों को भरना शुरू कर दिया गया है। शनिवार तक शहर में पेयजल की आपूर्ति सुचारु रूप से शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

मेन लोहारू और बधवाना में छोड़ा है पानी
जिले की मेन लोहारू कैनाल और बधवाना डिस्टीब्यूट्री में पानी चल रहा है। लोहारू कैनाल से नगर के मेन चंपापुरी जलघर में पानी भरा जा रहा है। इसके साथ ही बधवाना नहर से रामनगर के जलघर में पानी भरा जा रहा है। चंपापुरी मेन जलघर में चार वाटर स्टोरेज टैंक बने हैं, जबकि दूसरे रामनगर जलघर में दो वाटर टैंक बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने किया साइट का निरीक्षण
जलघरों में पानी पहुंचाने के लिए जनस्वास्थ्य और सिंचाई विभाग अधिकारियों ने सक्रियता बढ़ा दी है। सिंचाई विभाग के एसडीओ राहुल छिल्लर व जेई कपिल हुड्डा ने साइटों का निरीक्षण शुरू कर दिया है, ताकि पानी की बर्बादी ना होने पाए और जलघरों में पर्याप्त मात्रा में पानी डाला जा सके। बेलदार नहरी पानी की निगरानी भी कर रहे हैं, ताकि कहीं कटाव एवं रिसाव न होने पाए और पानी टेल तक पहुंच जाए।
नहरों में पानी पहुंच गया है। सबसे पहले जिले के जलघरों को भरा जा रहा है, ताकि पेयजल की समस्या से लोगों को निजात मिल सके। नहरों पर पानी की निगरानी रखी जा रही है।

कपिल हुड्डा, जेई, सिंचाई विभाग
टैंक खाली होने के चलते समस्या बनी हुई थी। अब नहरों में पानी पहुंच गया है और हम जलघरों के टैंकों को भर रहे हैं। शनिवार से पेयजल आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।
शशिकांत, एक्सईएन जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed