फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   water project in last stage

Charkhi Dadri News: अंतिम चरण में 8.83 करोड़ की परियोजना का काम, 7500 लोगाें की बुझेगी प्यास

Sun, 15 Jun 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 15 Jun 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
water project in last stage
फतेहगढ़ गांव स्थित जलघर जिसे अपग्रेड किया जा रहा है। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिला मुख्यालय के साथ लगते फतेहगढ़ और साहुवास गांव के लोगों को अब पेयजल संकट से स्थायी तौर पर छुटकारा मिलेगा। इसके लिए जनस्वास्थ्य विभाग 8.83 करोड़ का बजट खर्च कर जलघर को अपग्रेड करवा रहा है। अधिकारियों का दावा है कि कार्य अंतिम चरण में है। एक माह के अंदर इसे परवान चढ़ाकर दोनों गांवों में नहरी पानी की सुचारु रूप से आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
जनस्वास्थ्य विभाग की ओर गांवों में आबादी बढ़ने के कारण जलघरों को अपग्रेड किया जा रहा है। इसके तहत फतेहगढ़ व साहुवास जलघर अपग्रेड किए जा रहे हैं। इस पर 8.83 करोड़ रुपये की लागत आएगी। विभाग की ओर से नए साल में इसका कार्य शुरू किया गया था। अब जलघर का कार्य अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

फिलहाल, दोनों गांवों में एक ही जलघर से आपूर्ति होती है। दोनों गांवों की आबादी करीब 7500 है। फतेहगढ़ की जनसंख्या करीब 5 हजार और साहुवास की ढाई हजार है। आबादी ज्यादा होने और जलघर की भंडारण क्षमता कम होने से दोनों गांवों के लोग लंबे समय से पेयजल संकट का सामना कर रहे थे। तमाम मंचों और जनप्रतिनिधियों के समक्ष आवाज उठाने के बाद अब जाकर उनकी मांग परवान चढ़ी है। इसके लिए जनस्वास्थ्य विभाग तेजी से पेयजल परियोजना पर काम करवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed