{"_id":"60fc4c108ebc3e580831ead3","slug":"water-house-will-be-constructed-in-mankawas-from-3-92-crores-charkhidadri-news-hsr6070049124","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानकावास में 3.92 करोड़ से होगा जलघर का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानकावास में 3.92 करोड़ से होगा जलघर का निर्माण
विज्ञापन
जलघर का पानी स्टोरेज टैंक।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। लंबे समय से पेयजल किल्लत का सामना कर रहे मानकावास के लोगों को जल्द इससे निजात मिलने वाली है। सरकार ने गांव में जलघर निर्माण के लिए तीन करोड़ 92 लाख रुपये की राशि जारी कर दी है। अब जल्द ही जन स्वास्थ्य विभाग टेंडर प्रक्रिया की औपचारिकताएं पूरी कर धरातल पर काम शुरू करवा देगा। पेयजल समस्या का स्थायी समाधान होने से पांच हजार की आबादी को राहत मिलेगी और मानकावास के समीपवर्ती गांवों को भी इसका फायदा होगा।
मानकावास के ग्रामीण काफी समय से पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। ग्रामीणों के विधायक समेत विभागीय अधिकारियों के समक्ष कई गुहार लगाने के बाद कुछ समय पहले ही समस्या के स्थायी समाधान की रूपरेखा तैयार की गई। जनस्वास्थ्य विभाग ने यहां जलघर बनाने का प्रपोजल तैयार कर स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेजा था, जिसे मंजूरी पहले ही मिल चुकी थी। अब सरकार ने जलघर निर्माण के लिए बजट जारी कर दिया है। इससे टेंडर प्रक्रिया का रास्ता साफ हो गया है।
हाउसिंग बोर्ड चेयरमैन राजदीप फौगाट ने बताया की प्रदेश सरकार आने वाले समय में दादरी की पेयजल समस्याओं का स्थायी समाधान कर देगी। मानकावास में जलघर बन जाने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी और दशकों से चली आ रही उनकी मांग भी पूरी हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से बनाए गए प्रपोजल के अनुसार गांव मानकावास में तीन करोड़ 92 लाख की लागत से जलघर बनाया जाएगा। सरकार ने विभाग को जल्द ही इस पर कार्यवाही शुरू करने के निर्देश भी दे दिए हैं। उन्होंने बताया कि जलघर निर्माण के बाद मानकावास के ग्रामीणों की पानी के लिए होने वाली भागदौड़ खत्म हो जाएगी और उन्हें प्राइवेट आपूर्ति पर भी निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
कितलाना डिस्ट्रीब्युटरी से होगा जुड़ाव
मानकावास जलघर टैंक में पानी पहुंचाने के लिए कितलाना डिस्ट्रीब्युटरी नहर से लेकर गांव के जलघर तक आरसीसी की पाइप लाइन भी लगाई जाएगी। गांव के अंदर गलियों में भी नई पेयजल लाइनें विभाग बिछवाएगा। हर घर तक पेयजल कनेक्शन भी मुहैया करवाया जाएगा। राजदीप फौगाट ने कहा कि हलके में पेयजल व्यवस्था में सुधार करने के लिए लगभग 12 करोड़ रुपये पेयजल लाईनों पर खर्च किए जा रहे हैं। इसके अलावा अनेक गांवों में जलघरों का नवीनीकरण करने के साथ-साथ नए जलघर भी बनाए जाएंगे।
ग्रामीणों ने जताई खुशी
मानकावास गांव में जलघर बनाने की ग्रांट मिलने पर निवर्तमान सरपंच मनोज कुमार, सुमेर सांगवान, आजाद, बलजीत, बलवान, बिजेंद्र, जितेंद्र, सोनू खान, नरेंद्र, राजेश सैन, रोहताश, सुमेर आदि ने खुशी जताते हुए सरकार का आभार व्यक्त किया है।
प्रदेश सरकार ने मानकावास में जलघर निर्माण के लिए तीन करोड़ 92 लाख की ग्रांट जारी कर दी है। विभाग को टेंडर प्रक्रिया पूरी कर धरातल पर जल्द काम शुरू करवाने के निर्देश भी दे दिए गए हैं। जल्द ही मानकावास में जलघर निर्माण की प्रक्रिया शुरू करवा दी जाएगी।
-राजदीप फौगाट, हाउसिंग बोर्ड चेयरमैन