फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   water camper in roadways busses

Charkhi Dadri News: बसों में रखे कैंपर, बस स्टैंड के वाटर कूलर कराए ठीक

Sat, 12 Apr 2025 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 12 Apr 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
water camper in roadways busses
बस स्टैंड परिसर में लगे वाटर कूलर से पानी पीते हुए महिलाएं। संवाद
फोटो- 04
विज्ञापन

बस स्टैंड परिसर में लगे वाटर कूलर से पानी पीतीं महिलाएं। संवाद
फोटो- 05
बस स्टैंड परिसर में लगे पंखे और विश्राम करते यात्री। संवाद

- परिवहन विभाग ने गर्मी के मद्देदजनर और यात्रियों की सुविधा के लिए पंखों व वाटर कूलर की कराई जांच,
चालकों और परिचालकों को दिए बस में कैंपर रखने के आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। रोडवेज डिपो की ओर से यात्रियों को गर्मी से राहत प्रदान के लिए ठंडे पेयजल व पंखों की व्यवस्था की गई है। विभाग ने सर्विस करवाकर यात्रियों के लिए वाटर कूलर व पंखे दुरुस्त किए हैं। साथ ही गर्मी बढ़ने पर विभाग की ओर से बसों में पानी की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

सर्दियों में वाटर कूलर व पंखे बंद रहने के कारण खराब हो चुके थे। अब बढ़ती गर्मी को देखकर विभाग की ओर से यात्रियों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है। बस स्टैंड में दो वाटर कूलर लगाए गए हैं। दोनों की विभाग ने हाल ही में सर्विस कराई है। वाटर कूलर चलाने शुरू कर दिए हैं। इससे यात्रियों को 24 घंटे ठंडा पानी मिलेगा।
विज्ञापन

इसके अलावा, बस स्टैंड परिसर में लगे छह पंखे भी बंद रहने और धूल जमकर खराब हो चुके थे। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब विभाग ने सभी पंखों की मरम्मत कराई है। इनको दुरुस्त कराकर यात्रियों को सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- चालक-परिचालक अपने स्तर पर बसों में रख रहे पानी के कैंपर
रोडवेज व निजी बसों में चालक-परिचालक अपने स्तर पर पांच से 10 लीटर क्षमता के पानी के कैंपर रख रहे हैं। इसमें से यात्री भी प्यास लगने पर पानी पीते हैं। हर डिपो में वाटर कूलर से चालक पानी का कैंपर भरते हैं। यात्रियों को भी इसका लाभ मिल रहा है।

- मुख्यालय से आदेश मिलने पर रखे जाएंगे कैंपर
विभाग अधिकारियों का तर्क है कि गत वर्ष मुख्यालय की ओर से कैंपर रखने के आदेश जारी किए गए थे। इसके बाद सभी 116 बसों में विभाग की ओर से कैंपर रखे गए थे। इस बार मुख्यालय की ओर आदेश नहीं आए हैं। गर्मी अधिक बढ़ी तो विभाग अपने स्तर पानी की उपलब्धता का प्रयास करेगा।


वर्सन:
बस स्टैंड परिसर में यात्रियों को गर्मी से किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। इसके लिए दो वाटर व पंखे दुरुस्त कराए गए हैं। यात्रियों को ठंडा पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। बसों में चालक-परिचालक पानी के कैंपर रखते हैं, लेकिन, मुख्यालय से आदेश आने पर विभाग सभी बसों में पानी की व्यवस्था करेगा। लंबे रूट की बसों में पानी के कैंपर रखे गए हैं।
-सतीश लुहाच, संस्थान प्रबंधक, दादरी डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed