{"_id":"6af366e591a83b93c609da17","slug":"waiter-died-by-current-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-162777-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: करंट लगने से 22 वर्षीय वेटर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: करंट लगने से 22 वर्षीय वेटर की मौत
विज्ञापन
फोटो 17
...नौ दिन पहले ही यूपी से काम की तलाश में दादरी आया था युवक
छत पर नहाते समय हुआ हादसा, परिजनों के पहुंचने तक शवगृह में रखवाया शव
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर की पुरानी एलआईसी वाली गली में मंगलवार सुबह करंट लगने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक होटल में वेटर का काम करता था और महज नौ दिन पहले ही उत्तर प्रदेश से काम की तलाश में चरखी दादरी आया था।
हादसा उस समय हुआ जब वह होटल जाने से पहले कमरे की छत पर नहा रहा था। गीले तौलिये के बिजली की केबल के संपर्क में आने से उसे करंट लगा और वह बुरी तरह झुलस गया। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जिले गोंडा के एक गांव का रहने वाला अतुल करीब नौ दिन पहले रोजगार के सिलसिले में चरखी दादरी आया था। वह पुरानी एलआईसी वाली गली में अन्य लोगों के साथ किराये के कमरे में रह रहा था और होटल में वेटर का काम करता था।
मंगलवार सुबह वह रोजाना की तरह होटल जाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान कमरे की छत पर नहाते समय उसने गीला तौलिया वहां से गुजर रही बिजली की केबल पर डाल दिया। बताया जा रहा है कि गीले तौलिये के संपर्क में आते ही उसमें करंट फैल गया और करंट लगने से वह मौके पर ही झुलस गया। घटना के बाद कमरे में मौजूद अन्य लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बिजली की केबल को हटाया और उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद अतुल को मृत घोषित कर दिया। अचानक हुए इस हादसे से उसके साथ रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। फिलहाल मृतक के परिजनों को सूचना भेजी गई है और उनके चरखी दादरी पहुंचने तक शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई कर रही है।