Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   annakut bhandar in hariom ashram

Charkhi Dadri News: हरिओम आश्रम में अन्नकूट भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, गोवर्धन पूजा के बाद लगाया भोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
annakut bhandar in hariom ashram
फोटो 24
विज्ञापन

- घिकाड़ा रोड स्थित आश्रम में धार्मिक आयोजन, सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया अन्नकूट प्रसाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर के घिकाड़ा रोड स्थित हरिओम आश्रम में गोवर्धन पर्व के उपलक्ष्य में अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर कमेटी के सदस्यों ने विधि-विधान से भगवान गोवर्धन की पूजा-अर्चना करके किया। इसके बाद भगवान को विभिन्न प्रकार के पकवानों का भोग अर्पित किया गया। धार्मिक परंपरा के अनुसार पूजा संपन्न होने पर अन्नकूट भंडारे की शुरुआत की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में मूंग, चावल, कढ़ी, बाजरे की खिचड़ी, बैंगन की सब्जी और मूली की भुज्जी सहित कई तरह के पकवान परोसे गए। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि गोवर्धन पूजा और अन्नकूट भंडारे का विशेष धार्मिक महत्व है। इस पर्व पर भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा करने की लीला का स्मरण किया जाता है। अन्नकूट के रूप में विभिन्न प्रकार के अनाज और व्यंजनों का भोग लगाकर प्रकृति, अन्न और गोधन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed