Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   2200 bag urea reached

Charkhi Dadri News: 2200 बैग पहुंची यूरिया खाद, शाम तक 850 किए वितरित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
2200 bag urea reached
जमीदारा सोसायटी में रखे यूरिया खाद के बैग। संवाद
फोटो 20
विज्ञापन

- दिसंबर-जनवरी में सबसे ज्यादा रहेगी यूरिया की खपत
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर स्थित जमीदारा सोसायटी कार्यालय में मंगलवार को यूरिया खाद वितरित की गई। सोसायटी कार्यालय में 2200 बैग यूरिया खाद पहुंची है। शाम तक 850 बैग वितरित किए गए। जिले में मार्च 2026 तक 29 हजार टन यूरिया खाद की जरूरत रहेगी। नवंबर माह में यूरिया 8000 व डीएपी खाद की जरूरत 8000 टन रहेगी। जिला का कृषि योग्य कुल रकबा एक लाख 22 हजार 378 हेक्टेयर क्षेत्र है।
वर्तमान में रबी की फसलों की बिजाई का कार्य चल रहा है। सरसों की बिजाई 20 अक्तूबर से शुरू हो गई थी। इस समय सरसों की बिजाई का कार्य तकरीबन पूरा हो चुका है। अब नवंबर व दिसंबर माह में गेहूं की बिजाई का कार्य चलेगा। गेहूं की पछेती किस्मों की बिजाई 25 दिसंबर तक की जा सकेगी। ऐसे में यूरिया व डीएपी खाद की जरूरत दिसंबर माह तक बनी रहेगी। दिसंबर में यूरिया खाद की जरूरत ज्यादा रहेगी क्योंकि उस समय फसलों की सिंचाई का कार्य शुरू हो जाता है। किसान पहली व दूसरी सिंचाई के दौरान यूरिया खाद का छिड़काव करते हैं। विभाग की ओर से भी महीना वार खाद की आवक करवाई जाती है। जमीन के हिसाब से ही खाद की मांग भेज रखी है।
विज्ञापन

खपत का आकड़ा -
मात्रा एमटी में यूरिया = डीएपी = एनपीके = एसएसपी
नवंबर = 8000 8000 2000 1000
दिसंबर= 8000 1000 00 00
जनवरी= 10000 00 00 00
फरवरी- 00 00 00 00
मार्च- 00 00 00 00
विभाग व सरकार को खाद का उचित प्रबंध करना चाहिए ताकि किसानों को समय रहते पर्याप्त मात्रा में खाद मिल सके। किसानों को खरीद केंद्रों के बाहर लंबी लाइन नहीं लगानी पड़े। हर सीजन में खाद की किल्लत बनी रहती है। किसान की पहले ही आर्थिक हालत कमजोर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--हरपाल सिंह भांडवा, अध्यक्ष भाकियू।

वर्जन
मेरी फसल, मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत बिजाई आंकड़ा के अनुरूप ही खाद मंगवाई जा रही है। पंजीकृत किसानों को ही खाद वितरित की जा रही है। कुल बिजित रकबा के आधार पर खपत का आकलन किया जाता है। दिसंबर व जनवरी माह में यूरिया की ज्यादा खपत बनी रहेगी। किसान रासायनिक खादों का कम इस्तेमाल करें। जैविक एवं देसी खाद ज्यादा फायदेमंद होता है। -राजेश कुमार, मैनेजर, जमीदारा सोसायटी कार्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed