{"_id":"660305bcd9ba985e790809ab","slug":"voter-selfie-points-made-in-sdm-office-and-saral-kendra-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-115436-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: एसडीएम कार्यालय और सरल केंद्र में बनाए मतदाता सेल्फी प्वाइंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: एसडीएम कार्यालय और सरल केंद्र में बनाए मतदाता सेल्फी प्वाइंट
Tue, 26 Mar 2024 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 26 Mar 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी/बाढड़ा। आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसके लिए उन्हें विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा जिले के दोनों विधानसभा के अंतर्गत एसडीएम कार्यालयों और सरल केंद्र में सेल्फी प्वाइंट की स्थापना की गई है।
सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सुरेश दलाल व नवीन कुमार ने सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेकर इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर एसडीएम ने स्वीप टीम को निर्देश दिए कि प्रत्येक बूथ व गांव में मतदान के लिए प्रेरित कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। वृद्ध, महिला, युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में पोलिंग बूथ पर आने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनावों के लिए विशेष आवश्यकता वाले मतदाताओं के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है।
उन्होंने कहा कि स्वीप टीम के माध्यम से दिव्यांग व वृद्धजन मतदाताओं तक संदेश पहुंचना चाहिए कि मतदान केंद्र पर रैम्प सुविधा, वृद्धजन को मतदान के लिए सहायक, दिव्यांग को व्हील चेयर, दिव्यांग को मतदान करने में अन्य से प्राथमिकता व होम वोटिंग की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।