{"_id":"67c751f094e025f19d0c0a5d","slug":"volunteers-were-given-information-about-nss-history-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-132726-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: स्वयंसेवकों को दी एनएसएस इतिहास की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: स्वयंसेवकों को दी एनएसएस इतिहास की जानकारी
Wed, 05 Mar 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी के गांव मांढी हरिया कॉलेज में मौजूद विद्यार्थी।
चरखी दादरी। गांव मांढ़ी हरिया स्थित राजकीय महाविद्यालय में सात दिवसीय एनएसएस शिविर के दूसरे दिन एनएसएस के इतिहास की जानकारी दी गई। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी महेंद्र सिंह ने स्वयंसेवकों व स्वयंसेविकाओं को एनएसएस के इतिहास, उसके गठन और देश व समाज में एनएसएस के योगदान की जानकारी दी।
सुबह के सत्र में प्रो. अनिल कुमार ने हिंदी साहित्य में राष्ट्रवाद पर विस्तार व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में अनेक लेखकों व साहित्यकारों ने पुस्तकों व समाचार पत्रों में राष्ट्रवादी लिखकर भारतीय जनता को विदेशी शासकों के विरुद्ध भावनात्मक रूप से तैयार किया। 19वीं और 20वीं सदी के साहित्यकारों ने भारतीय समाज के विभिन्न पहलुओं को राष्ट्रीयता के दृष्टिकोण से देखा और उसे साहित्य में समाहित किया। उन्होंने बताया कि भारतीय कविता, उपन्यास और नाटक के माध्यम से भारतीय समाज में राष्ट्रीय चेतना के उदय की प्रक्रिया को समझाया। सभी एनएसएस स्वयंसेवकों व स्वयंसेविकाओं ने पेड़-पौधों के पास साफ-सफाई की और सिंचाई कर अपना कर्तव्य निभाया।
परीक्षा में मुकुल ने किया सराहनीय प्रदर्शन
चरखी दादरी। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से जारी इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षा परिणाम में श्रीराम पब्लिक स्कूल, कांहड़ा के छात्र मुकुल बेरला ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। मुकुल ने परीक्षा 55.6 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। संस्था के प्राचार्य अमित जाखड़ ने छात्र की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उसे बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुकुल की यह उपलब्धि न केवल उसके कठिन परिश्रम का परिणाम है। मुकुल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और विद्यालय को दिया है।