फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Villagers warned of locking the water house if drinking water problem is not solved

Charkhi Dadri News: ग्रामीणोंं ने पेयजल समस्या का समाधान न होने पर जलघर को ताला जड़ने की दी चेतावनी

Thu, 06 Feb 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 06 Feb 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Villagers warned of locking the water house if drinking water problem is not solved
गांव जावा में पेयजल की समस्या के लिए रोष प्रकट करते ग्रामीण। 
चरखी दादरी । गांव जावा के ग्रामीणों ने पेयजल समस्या को लेकर नारेबाजी कर रोष जताया। प्रशासन से पेयजल समस्या का समाधान करवाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने वीरवार को पेयजल समस्या के विरोध में नारेबाजी की। ग्रामीण कृष्ण यादव, विरेंद्र यादव, दलीप सिंह यादव, सज्जन सिंह, भगवान सिंह आदि ग्रामीणों ने बताया कि गांव की जनसंख्या लगभग 5 हजार है। पिछले काफी समय से ग्रामीणों को पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि गांव में जलघर को बने हुए काफी समय हो गया है। जलघर से बोरिंग के पानी की आपूर्ति की जाती है, जो पीने लायक नहीं है। इसके कारण ग्रामीण बीमार हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई बार अधिकारियों को समस्या के बारे में अवगत करवाया गया है। धरातल पर समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले काफी समय से जलघर में पानी फिल्टर खराब पड़े हैं। इस कारण ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि जलघर के पास कई घरों की बस्ती है। जलघर की चहारदीवारी भी नहीं है। इसके कारण हादसा होने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि अगर जल्द पेयजल समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण जलघर को ताला लगाकर रोड जाम करने पर मजबूर होंगे। इसलिए समय रहते पेयजल समस्या का समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed