{"_id":"663e4b806b0dd3ce960bf5d4","slug":"villagers-submitted-memorandum-to-dc-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-117492-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: ग्राम पंचायत पिलाना के सरपंच व ग्रामीणों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: ग्राम पंचायत पिलाना के सरपंच व ग्रामीणों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन
Fri, 10 May 2024 09:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 10 May 2024 09:59 PM IST
विज्ञापन
जिला उपायुक्त मनदीप कौर को ज्ञापन सौंपते ग्राम पंचायत पिलाना के सरपंच, ग्रामीण व शिकायतकर्ता।
चरखी दादरी। फर्जी एनकाउंटर एवं दस लाख रुपये ऐंठने के मामले में न्याय न मिलने व देरी होने पर शुक्रवार को ग्राम पंचायत पिलाना के सरपंच ने ग्रामीणों व शिकायतकर्ता के साथ उपायुक्त मनदीप कौर से मुलाकात की। शिकायतकर्ता पक्ष की तरफ से अधिवक्ता संजीव तक्षक की अगुवाई में लिखित पत्र देकर निष्पक्ष जांच करने की मांग की।
दूसरी ओर जिला पार्षद सोनू ने भी गांव पिलाना की तरफ से उपायुक्त चरखी दादरी के माध्यम से हरियाणा सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने आए ग्राम पंचायत पिलाना के ग्रामीण सरपंच ने कहा कि सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि चुनाव तक यदि इस मामले में न्याय नहीं मिला तो वे 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान नहीं करेंगे। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द ही न्याय नहीं मिला तो दोबारा से सड़कों पर आकर पुलिस की कार्यप्रणाली का विरोध करेंगे और एसपी आवास का घेराव करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
वहीं, जिला पार्षद सोनू पिलाना ने कहा कि यदि अब पीड़ित पक्ष को न्याय मिलने में देरी हुई तो वे जिला रोहतक, भिवानी व दादरी के अन्य जिला पार्षदों से मुलाकात कर कड़ा निर्णय लेने पर मजबूर होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में पिलाना गांव से जसवंत, संजय, मनजीत, रामभगत मास्टर, संजय साहू, शीतल साहू अधिवक्ता, कुलदीप नंबरदार, मुन्नीराम नंबरदार, सुंदर ठेकेदार आदि मौजूद रहे।