फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Villagers protest against leasing of Shamlati land

शामलाती भूमि को पट्टे पर देने के विरोध में ग्रामीणों ने दिया धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Villagers protest against leasing of Shamlati land
बाढड़ा। गांव कारीमोद में मुश्तरका मालकान की कब्जा मुक्त जमीन को पट्टे पर देने के लिए प्रशासन द्वारा 22 सितंबर को बोली लगवाई जाएगी। इसे लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है। बोली के विरोध में गांव के बस स्टैंड पर ग्रामीणों ने लगातार तीसरे दिन भी धरना देकर रोष जताया। धरने की अध्यक्षता नवीन ने की।
विज्ञापन

नवीन ने कहा कि ग्रामीण आर-पार के मूड में हैं और अगर कोई भी अनहोनी होती है इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा। उन्होंने कहा कि शामलात मुश्तरका की जमीन किसानों को वापस मिलनी चाहिए। किसान नेता महेंद्र जेवली ने कहा कि बेशकीमती भूमि को किसानों से छीना जा रहा है। यह भूमि गांव की है और इस पर किसी सरकारी हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला प्रशासन ने 22 सिंतबर को इस जमीन को पट्टे पर देने की जो योजना बनाई है उसे लेकर लोगों में रोष बना हुआ है। इस मौके पर संदीप श्योराण, सुजीत, वेद कुमार, चंद्र सिंह, नरेश, बिल्लू, आनंद कुमार, पप्पू, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed