{"_id":"6865827bc54a4a5a4f0cc7b0","slug":"villagers-met-dsp-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-139914-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: गिरफ्तारी न होने पर दी सड़क जाम की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: गिरफ्तारी न होने पर दी सड़क जाम की चेतावनी
Thu, 03 Jul 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
युवक मारपीट मामले में बाढड़ा डीएसपी सुभाषचंद्र को ज्ञापन देते हुए ग्रामीण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। गांव पंचगांवां में युवक की गाड़ी रोककर मारपीट करने के विरोध स्वरूप बुधवार को क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने पुलिस उपअधीक्षक से मुलाकात की। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर मुख्य सड़क जाम करने की चेतावनी दी गई। डीएसपी ने कार्रवाई का भरोसा दिया है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष शमशेर पंचगांवां की अगुवाई में सरपंचों व ग्रामीणों ने डीएसपी सुभाषचंद्र को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि गांव पंचगांवां निवासी रवि कुमार मंगलवार रात को दवा लेने के लिए बाढड़ा गया था। रास्ते में कुछ युवकों ने उसकी गाड़ी को रुकवा कर चाबी छीन ली। विरोध करने पर युवक को लाठी-डंडों से पीटा गया। घटना के बारे में किसी को बताने या पुलिस कार्रवाई करवाने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल गोपी सरंपच कुलबीर श्योराण, पूर्व सरपंच अतर सिंह, ईश्वर सिंह, संदीप कुमार, अतर सिंह, महाबीर सिंह, जयबीर सिंह, सत्यवान, मंदीप कुमार ने इस घटना पर रोष जताया।
विज्ञापन
इन लोगों ने डीएसपी को बताया कि क्षेत्र में आपराधिक वारदात लगातार बढ़ रही हैं। युवक रवि की किसी से कोई रंजिश नहीं होने के बावजूद मारपीट की गई। इन लोगों ने कहा कि अपराधियों पर लगाम लगाना जरूरी है। ग्रामीणों ने हमला करने वाले युवकों की गिरफ्तारी न होने पर सड़क जाम करने की चेतावनी दी है। पूर्व सरपंच राजेश कुमार ने कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं की तो दो दिन बाद ग्रामीण सड़क जाम करेंगे।