{"_id":"6a8f436fe0e0cc30510098fb","slug":"villagers-grievances-were-heard-and-several-demands-were-approved-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-159526-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"घसौला में रात्रि ठहराव: ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, कई मांगों को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घसौला में रात्रि ठहराव: ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, कई मांगों को मिली मंजूरी
Thu, 27 Aug 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
रात्रि ठहराव के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए उपायुक्त व अन्य अधिकारी।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। घसौला गांव में आयोजित रात्रि ठहराव कार्यक्रम दिव्यांग गुणपाल के अहम साबित हुआ। उन्होंने जब उपायुक्त मनदीप कौर के समक्ष ट्राई साइकिल दिलवाने की मांग रखी तो उपायुक्त ने तुरंत उनकी मांग पर रेडक्रॉस को साइकिल उपलब्ध करवाने के निर्देश जारी कर दिए।
गुणपाल की दिव्यांग आईडी न से उन्हें अस्थायी तौर पर व्हील चेयर उपलब्ध करवा दी गई है। आईडी बनने में लगभग एक सप्ताह का समय लगेगा और आईडी बनते ही उन्हें मोटराइज्ड ट्राई साइकिल दे दी जाएगी। इसके अलावा उपायुक्त ने ग्रामीणों की कई अन्य मांगों को भी अनुमति दी।
मंगलवार को उपायुक्त मनदीप कौर ने पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार व जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ घसौला गांव में रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के निर्देश दिए। उपायुक्त ने युवाओं द्वारा खेल के सामान उपलब्ध करवाने की मांग पर जिला खेल अधिकारी को जल्द से जल्द सामान उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
गली को पक्की करवाने के मामले में भी उपायुक्त ने सहमति प्रदान करते हुए जल्द इस कार्य को शुरू करवाने को कहा। उन्होंने अधिकारियों के साथ देर रात तक गांव के लोगों की सभी समस्याओं की सुनवाई की।
शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, बिजली, सफाई, गली, नहरी पानी सहित अन्य स्थानीय समस्याएं सुनी गईं। उपायुक्त ने प्रत्येक समस्या को गहनता से सुना और मौके पर ही समस्या के समाधान का प्रयास किया गया। उपायुक्त ने बिजली बिलों की समस्या को लेकर विभागीय अधिकारियों को गांव में विशेष कैंप लगाने के निर्देश दिए।
विभागीय स्टॉलों पर मिली योजनाओं की जानकारी
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकार की अंत्योदय एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी गई। विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं लाभों से ग्रामीणों को अवगत कराया तथा अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस प्रशासन सेवा, सुरक्षा और सहयोग की भावना से कार्य कर रहा है तथा नशे के विरुद्ध में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। विशेष अभियानों के माध्यम से अनेक ग्राम पंचायतों को नशामुक्त बनाने का कार्य किया गया है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने तथा किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की अपील की।
सरपंच ने सौंपा मांग पत्र
ग्राम पंचायत घसौला की सरपंच संगीता की ओर से उपायुक्त को मांग पत्र सौंपकर गांव की विभिन्न विकास संबंधी आवश्यकताओं एवं समस्याओं से अवगत कराया गया। उपायुक्त ने सभी जायज मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद विजेंद्र हुड्डा, एसडीएम डाॅ. विरेंद्र सिंह, सीटीएम सुरेश कुमार, डीडीपीओ प्रमोद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।