फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Villagers are facing problems due to lack of construction

Charkhi Dadri News: चांदवास में नाले का निर्माण न होने से ग्रामीण झेल रहे परेशानी

Wed, 05 Feb 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 05 Feb 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Villagers are facing problems due to lack of construction
बाढड़ा। गांव चांदवास में नाले का निर्माण नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नाला कच्चा होने के कारण हादसे का अंदेशा बना रहता है। दूषित पानी की निकासी नहीं होने से आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध बना रहती है। आस पास के लोगों का रहना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

ग्रामीण सत्यवीर, रामभगत, अनिल, सुरेश आदि ने बताया कि गांव चांदवास से जेवली रास्ते में नाले का निर्माण नहीं होने के कारण आस पास के घरों में लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। ग्रामीण इस समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि नाले का निर्माण नहीं होने से हादसे होने का अंदेशा बना रहता है वहीं, रात के समय अंधेरे में दोपहिया वाहन चालक कई बार हादसे का शिकार हो चुके हैं। यह मुख्य रास्ता होने के कारण लोगों का आवागमन बना रहता है वहीं, दूषित पानी होने के कारण आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर मच्छर पनप रहे हैं जिससे लोगों में बीमारियां फैसले का अंदेशा बना रहता है। इस बारे में सरपंच प्रदीप कुमार ने बताया कि नाले का निर्माण पंचायत समिति की ओर से करवाया जाना है। समिति को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed