{"_id":"5d41e5ee8ebc3e6ce04cad12","slug":"victim-lady-accused-police-to-thretain-her-charkhidadri-news-rtk508696377","type":"story","status":"publish","title_hn":"काउंसिलिंग के लिए पहुंची युवती ने महिला सेल इंचार्ज पर लगाए मारपीट के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काउंसिलिंग के लिए पहुंची युवती ने महिला सेल इंचार्ज पर लगाए मारपीट के आरोप
विज्ञापन
सिटी पुलिस थाने में महिला सेल जहां युवती ने मारपीट के आरोप लगाए हैं।
- फोटो : CharkhiDadri
ससुराल पक्ष के खिलाफ प्रताड़ना की शिकायत देने वाली समसपुर निवासी एक युवती ने महिला सेल इंचार्ज पर राजीनामा का दबाव बनाने और मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित पक्ष ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा को भी दी है। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच डीएसपी हेड क्वार्टर जोगिंद्र सिंह को सौंपी है। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट गत 26 जुलाई को काउंसिलिंग के दौरान की गई। पुलिस अधीक्षक के आदेशों पर डीएसपी हेड क्वार्टर ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार समसपुर निवासी एक युवती की शादी अप्रैल 2018 में भिवानी निवासी एक युवक से हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उसे शादी के कुछ समय बाद ही प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी उसने अपनी मां को भी दी। पीड़िता ने बताया कि गत 28 जून को उन्होंने इसकी शिकायत महिला सेल और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दी थी। पीड़िता ने बताया कि 11 जुलाई को दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था। इस दौरान उन्होंने अपना पक्ष रखा। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में उन पर दबाव बनाने का प्रयास किया गया, जिससे उसकी मां की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद पुलिस ने दूसरी काउंसिलिंग के लिए 18 जुलाई का समय दे दिया गया। पीड़ित युवती का कहना है कि उसकी मां की तबीयत ठीक न होने के चलते 18 जुलाई को वह अकेली महिला सेल पहुंची। इस दौरान महिला सेल इंचार्ज ने उसे ही भला-बुरा कहा और उस पर दोबारा दबाव बनाया गया। पीड़िता ने बताया कि तीसरी काउंसिलिंग के लिए 26 जुलाई को बुलाया।
पीड़िता ने बताया कि 26 जुलाई को जब वह अपनी मां के साथ महिला सेल पहुंची तो महिला सेल इंचार्ज ने उन दोनों के साथ बदसलूकी की। पीड़िता ने बताया कि जब उसने बात सुनने की अपील की तो महिला सेल इंचार्ज सुनीता यादव ने अपने सहयोगी सहित उसके साथ मारपीट की। पीड़िता का कहना है कि वहां से निकलने के बाद वो दोनों एसपी ऑफिस पहुंची और लिखित शिकायत सौंपी। पुलिस अधीक्षक को सौंपी शिकायत में पीड़िता ने महिला सेल में तैनात पुलिस कर्मियों पर मारपीट और ससुराल पक्ष से साठगांठ कर राजीनामा करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया। पीड़िता की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच डीएसपी हेड क्वार्टर जोगिंद्र सिंह को सौंप दी। डीएसपी जल्द ही अपनी रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को सौंप देंगे। वहीं, महिला सेल इंचार्ज सुनीता यादव ने मारपीट और राजीनामा का दबाव बनाने के आरोप को निराधार बताया है।
विज्ञापन
इस संबंध में मोहित हांडा, एसपी, चरखी दादरी ने कहा कि मेरे पास से इस संबंध में शिकायत आई थी और मामले की जांच डीएसपी जोगिंद्र सिंह को सौंपी गई है। जल्द ही वह अपनी जांच रिपोर्ट मुझे सौंप देंगे। जांच के अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।