फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Vicious thieves of Dadri: Woman got down from bus to drink water, thieves stole gold chain from bag

दादरी के शातिर चोर: बस से उतरकर पानी पीने आई महिला, चोरों ने बैग से चुराई सोने की चैन

Thu, 24 Aug 2023 03:07 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 24 Aug 2023 03:07 PM IST
सार

दादरी पुलिस को दी शिकायत में तारावती देवी ने बताया कि 22 अगस्त को वो किसी काम से दादरी आई थी। काम निपटाने के बाद गांव वापस जाने के लिए बस स्टैंड पहुंची और बूथ पर खड़ी बस में बैठ गई। महिला ने बताया कि बस में भीड़ अधिक होने के कारण उसने सोने की चैन गले से उतारकर अपने बैग में रख ली।

विज्ञापन
Vicious thieves of Dadri: Woman got down from bus to drink water, thieves stole gold chain from bag
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरखी दादरी के बस स्टैंड परिसर में बूथ पर खड़ी बस से अज्ञात ने महिला के बैग से सोने की चैन निकाल ली। चोरी हुई चैन की कीमत एक लाख रुपये से अधिक है। मकड़ाना निवासी तारावती देवी ने इसकी शिकायत बस स्टैंड चौकी में दी है जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बस स्टैंड परिसर पर लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में तारावती देवी ने बताया कि 22 अगस्त को वो किसी काम से दादरी आई थी। काम निपटाने के बाद गांव वापस जाने के लिए बस स्टैंड पहुंची और बूथ पर खड़ी बस में बैठ गई। महिला ने बताया कि बस में भीड़ अधिक होने के कारण उसने सोने की चैन गले से उतारकर अपने बैग में रख ली। तारावती ने बताया कि उसी दौरान उसे प्यास लगी और वो बैग बस में छोड़कर पानी पीने के लिए नीचे उतर गई। महिला ने बताया कि वापस आकर उसने बैग में रखी चैन संभाली तो चोरी मिली। इसके तुरंत बाद वो बस स्टैंड चौकी पहुंची और लिखित शिकायत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed