{"_id":"64e724d5dff89076400a7e6e","slug":"vicious-thieves-of-dadri-woman-got-down-from-bus-to-drink-water-thieves-stole-gold-chain-from-bag-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादरी के शातिर चोर: बस से उतरकर पानी पीने आई महिला, चोरों ने बैग से चुराई सोने की चैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादरी के शातिर चोर: बस से उतरकर पानी पीने आई महिला, चोरों ने बैग से चुराई सोने की चैन
Thu, 24 Aug 2023 03:07 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 24 Aug 2023 03:07 PM IST
सार
दादरी पुलिस को दी शिकायत में तारावती देवी ने बताया कि 22 अगस्त को वो किसी काम से दादरी आई थी। काम निपटाने के बाद गांव वापस जाने के लिए बस स्टैंड पहुंची और बूथ पर खड़ी बस में बैठ गई। महिला ने बताया कि बस में भीड़ अधिक होने के कारण उसने सोने की चैन गले से उतारकर अपने बैग में रख ली।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चरखी दादरी के बस स्टैंड परिसर में बूथ पर खड़ी बस से अज्ञात ने महिला के बैग से सोने की चैन निकाल ली। चोरी हुई चैन की कीमत एक लाख रुपये से अधिक है। मकड़ाना निवासी तारावती देवी ने इसकी शिकायत बस स्टैंड चौकी में दी है जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बस स्टैंड परिसर पर लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में तारावती देवी ने बताया कि 22 अगस्त को वो किसी काम से दादरी आई थी। काम निपटाने के बाद गांव वापस जाने के लिए बस स्टैंड पहुंची और बूथ पर खड़ी बस में बैठ गई। महिला ने बताया कि बस में भीड़ अधिक होने के कारण उसने सोने की चैन गले से उतारकर अपने बैग में रख ली। तारावती ने बताया कि उसी दौरान उसे प्यास लगी और वो बैग बस में छोड़कर पानी पीने के लिए नीचे उतर गई। महिला ने बताया कि वापस आकर उसने बैग में रखी चैन संभाली तो चोरी मिली। इसके तुरंत बाद वो बस स्टैंड चौकी पहुंची और लिखित शिकायत दी।
विज्ञापन