{"_id":"62a4cda4772de11796074166","slug":"vice-chancellor-conferred-degrees-to-225-students-at-the-convocation-charkhidadri-news-hsr634035274","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीक्षांत समारोह में उपकुलपति ने 225 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीक्षांत समारोह में उपकुलपति ने 225 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की
दीक्षांत समारोह में छात्रों ,प्राध्यापकों के साथ उपकुलपति प्रोफेसर राजबीर सिंह
- फोटो : CharkhiDadri
Link Copied
चरखी दादरी। राजकीय महाविद्यालय, बिरोहड़ में द्वितीय दीक्षांत समारोह मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रोफेसर राजबीर सिंह ने 225 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की। कार्यक्रम का शुभारंभ उपकुलपति राजबीर सिंह व प्राचार्य डॉ. अनीता फौगाट ने मां सरस्वती केे चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। प्राचार्य डॉक्टर अनिता रानी ने कॉलेज की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रोफेसर राजबीर सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को असंभव को संभव बनाने पर जोर देना चाहिये। मुख्य अतिथि प्रोफेसर राजबीर सिंह ने कहा कि दीक्षांत समारोह का विद्यार्थी के जीवन में बहुमूल्य महत्व होता है। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक आज हरियाणा में शिक्षण के लिये बढ़िया संस्थानों में से एक है। सफलता के लिए विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य निर्धारित करके किसी अन्य से प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि अपने आपसे प्रतिस्पर्धा करनी चाहिये, ऐसे में सफलता अवश्य कदम चूमेगी। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले छात्रों को उपकुलपति राजबीर सिंह ने प्रोत्साहन राशि देने का भी ऐलान किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मास्टर छतर सिंह ने कहा कि शिक्षा ही सर्वांगीण विकास का आधार है। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अमरदीप ने बताया कि दीक्षांत समारोह में 225 विद्यार्थियों को कलां, वाणिज्य, विज्ञान में स्नातक और इतिहास विषय मे स्नातकोत्तर डिग्रियां दी गई। कार्यक्रम के सहसंयोजक डॉक्टर सुरेंद्र सिंह ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम के समन्वयक राजेश कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में अपनी काबिलियत दिखाने का समय आ गया है। डॉ. प्रदीप कुंडू ने विद्यार्थियों को जीवन में सफल होने की कामना की। डा. नरेंद्र सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को शारीरिक के साथ मानसिक स्वास्थ्य को भी ठीक रखना चाहिये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।