फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   velegers action

ग्रामीणों ने खुद हटाए अवैध कब्जे, अब फिरणी के पक्का होने का रास्ता साफ

Sat, 27 Jul 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
velegers action
बौंदकलां में फिरणी से अवैध निर्माण को हटवाते ग्रामीण। - फोटो : CharkhiDadri
बौंदकलां में ग्रामीणों द्वारा खुद ही गांव के मेन रास्ते यानी फिरणी से अवैध कब्जा हटा लिए जानेे से इसके निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इस रास्ते के निर्माण पर 49 लाख 74 लाख रुपये का बजट खर्च होगा। गांव में 33 फीट की फिरणी रास्ते के निर्माण में अवैध कब्जे आड़े आ रहे थे। ग्रामीणों ने मेन रास्ते में अपने मकानों के सामने से अवैध कब्जा एवं अतिक्रमण खुद ही हटा लिया है।
विज्ञापन

इस फिरणी की लंबाई तीन से ज्यादा किलोमीटर है। फिरणी की चौड़ाई 33 फीट है जिसका एक भाग दादरी-रोहतक मुख्य मार्ग से, जबकि दूसरा भाग ऊण रोड से जुड़ा हुआ है। काफी समय पहले फिरणी को पक्का करने के लिए 25 लाख रुपये का बजट आया था लेकिन उस बजट से केवल कुछ फीट लंबाई में ही रास्ता पक्का हो सका था। अब प्रदेश सरकार ने फिरणी को पक्का रूप देने के लिए 49 लाख 74 हजार रुपये का बजट पास किया है।
विज्ञापन

बौंदकलां के ढूंगला जोहड़ से ऊण रोड तक फिरणी की हालत काफी दयनीय है। फिरणी पक्की नहीं बनने के कारण हर साल जलभराव की समस्या का भी ग्रामीणों को सामना करना पड़ता है। फिरणी बदहाल होने के कारण यहां से निकलना भी मुश्किल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण सुंदर सिंह, रिंकू परमार, मास्टर नारायण सिंह, संदीप सिंह और मनू सिंह ने बताया कि थोड़ी बारिश होते ही फिरणी में पानी भर जाता है। अब रास्ता पक्का होने से काफी सुविधा हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed