फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Vegetables and fruits become expensive, only the rich have access to coriander

सब्जी और फल हुए महंगे, धनिया तक केवल धनवानों की पहुंच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Vegetables and fruits become expensive, only the rich have access to coriander
चरखी दादरी। हरी सब्जियों और फलों के दाम बढ़ने से आम आदमी की थाली का जायजा बिगड़ा हुआ है। सावन माह में न केवल फलों के बल्कि सब्जियों के दाम भी कई गुना तक बढ़ गए हैं। ऐसे में मध्यम वर्गीय परिवार का बजट बिगड़ा हुआ है। धनिया के दामों की अगर बात करें तो 480 रुपये प्रति किलोग्राम है और एक गुच्छी करीब 84 रुपये की पड़ रही है। ऐसे में धनिया केवल धनवानों की पहुंच में है। इसके अलावा इस समय केला भी आम के बराबर रेट में बिक रहा है।
विज्ञापन

संवाददाता ने सब्जी व फलों के दाम बढ़ने पर विक्रेताओं से बातचीत की तो उन्होंने इसका कारण स्थानीय आपूर्ति न होना बताया। उनका कहना है कि दिल्ली के अलावा राजस्थान की मंडी से सब्जियां दादरी मंडी में पहुंच रही हैं। वहीं, ग्राहकों ने कहा कि अगर इसी तरह सब्जियों व फलों के दाम बढ़ते रहे तो साधारण खाना भी मध्यम वर्गीय परिवार की पहुंच से बाहर हो जाएगा। पहले ही महंगाई उनको हर तरफ से घेरे हुए है।
विज्ञापन

विक्रेता बोले : आस-पास के क्षेत्र से नहीं हो रही आपूर्ति -
- पहले आस-पास के क्षेत्रों से सब्जियों आती थीं, लेकिन इस मौसम में लोकल आवक बेहद कम हो गई है। महंगाई बढ़ने का यही कारण है।
- अशोक, सब्जी विक्रेता।
पहले सब्जियों की खरीददारी लोकल किसानों से की जाती थी, जिसके कारण किराये की बचत होती थी और रेट कम रहते थे। अब आवक दिल्ली के अलावा यूपी व राजस्थान से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जयभगवान, सब्जी विक्रेता।
ग्राहक बोले : बढ़े दाम कर रहे परेशान, रसोई का बिगड़ा बजट
- सब्जियों व फलों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। बढ़ते दाम गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को परेशान कर रहे हैं। बढ़ी महंगाई ने रसोई का बजट बिगाड़ रखा है।
- राकेश, ग्राहक।
- पहले ही रसोई गैस सिलिंडर के दाम बढ़े हुए थे और अब सब्जियों के दाम में भी भारी उछाल आया हुआ है। फल भी काफी महंगे हो गए हैं। खरीददारी देखकर करनी पड़ रही है।

- रिंकू, ग्राहक।
सब्जी-भाव प्रति किलो में -
1. आलू - 25
2. टमाटर - 40
3. घीया - 50
4. मिर्च - 60
5. तौरी - 40
6. भिंडी - 50
7. करेला - 40
8. लहसुन - 160
9. नींबू - 100
10. अरबी- 60
11. गोभी- 130
12. बताऊ- 40
13. शिमला मिर्च- 120
14. पेठा- 30
15. धनिया- 480
- इन सब्जियों व फलों के बढ़े ज्यादा दाम
धनिया के भाव तो आसमान छू रहे है। साथ में ही शिमला मिर्च, गोभी, आलू, घीया जैसी रोजमर्रा की सब्जियों के दाम भी बढ़ गए है। घीया के दाम कुछ समय पहले 20 रुपये प्रति किलो थे तो अब 50 रुपये पहुंच गए है। गोभी के दाम 120 रुपये प्रति किलो हो गए है। केले के भाव पचास रुपये से बढ़कर 80 रुपये प्रति दर्जन हो गया है। इसके अलावा फलों में आम के भाव में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। आम का भाव करीब 100 रुपये प्रति किलो है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed