फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Vasudeva fought in the long and high jump

लंबी और ऊंची कूद में वासुदेव ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 10:17 PM IST
विज्ञापन
Vasudeva fought in the long and high jump
फोटो 05
विज्ञापन

लंबी और ऊंची कूद में वासुदेव ने मारी बाजी
जनता कॉलेज एनएसएस यूनिट के तत्वावधान में आयोजित शिविर के तहत करवाई गईं खेल स्पर्धाएं, प्रतियोगी परीक्षाओं की भी स्वयंसेवकों को दी गई जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
झोझूकलां। आदमपुर दाढ़ी स्थित बाला नाथ योग आश्रम में आयोजित एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। शिविर की शुरुआत योगाभ्यास, यज्ञ और स्वच्छता अभियान से की गई। कार्यक्रम अधिकारी प्रो. रोशन लाल ने बताया कि सर्वप्रथम स्वयंसेवकों ने आश्रम के प्रांगण की सफाई करते हुए श्रमदान किया। वहीं, स्वयंसेवकों के बीच विभिन्न खेल स्पर्धाएं करवाई गईं जिसमें वासुदेव का दबदबा रहा।
प्रात: कालीन सत्र में आर्यन कोचिंग सेंटर के निदेशक रविंद्र सांगवान ने विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धात्मक प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि मात्र 10 प्रतिशत विद्यार्थियों के बीच ही प्रतिस्पर्धा होती है जो विद्यार्थी तन्मयता से संयमित रूप से और नियमित रूप से परीक्षा की तैयारी में जुट जाते हैं उनको दुनिया की कोई भी ताकत नहीं जो सफलता से दूर रखें। उन्होंने बताया कि किसी भी रिश्वतखोरी के चक्कर में न पड़े और अपने स्वाध्याय पर बल दें। शिविर में समाजसेवी राजेंद्र सिंह ने भी स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से सुनील कुमार ने बताया कि चरित्र निर्माण में अध्यात्मिकता का बहुत अधिक योगदान है। इसलिए नैतिक बनें, पवित्र बने और सब अच्छे विचारों को अपनाकर जीवन को साकार करें। संध्या कालीन सत्र में योगानंद स्वामी महाराज ने अपने उद्बोधन में राष्ट्र निर्माण में स्वयंसेवकों के योगदान की सराहना की। शिविर में स्वयंसेवक नवरंग सैनी दीपक कुमार कृष्ण अंकुर वीर सिंह उमेश आशीष हिमांशु सुनील रितिक आदि की विशेष भागीदारी रही
विज्ञापन

- खेल स्पर्धाओं के ये रहे परिणाम
लंबी कूद में वासुदेव प्रथम, कृष्ण द्वितीय व दीपक ने तीसरा स्थान हासिल किया। ऊंची कूद में वासुदेव ने प्रथम, दीपक ने द्वितीय और प्रीतम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed