फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Vaccine dose to 4983 teenagers at 95 places in the Charkhi dadri

जिले में 95 जगहों पर 4983 किशोरों को वैक्सीन की डोज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Vaccine dose to 4983 teenagers at 95 places in the Charkhi dadri
छात्र को वैक्सीन लगाती स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। जिले में सोमवार से 15 से 18 वर्ष की आयु के किशोरों को वैक्सीन लगाने की शुरुआत हो गई है। पहले दिन स्वास्थ्य विभाग ने इस आयुवर्ग में 4983 को वैक्सीन की डोज देकर 17.1 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है। इसके साथ ही 18 वर्ष से अधिक उम्र के 2663 लोगों को भी वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ एवं वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉ. आशीष मान ने बताया कि सोमवार को जिले में 7666 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। सोमवार को जिले में कोरोना का कोई नया केस सामने नहीं आया और फिलहाल जिले में पांच ही सक्रिय केस हैं। बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए सोमवार को 95 जगहों पर टीमें पहुंचीं। इसके अलावा 17 स्वास्थ्य केंद्रों पर भी वैक्सीनेशन किया गया। बच्चों के वैक्सीनेशन की शुरुआत सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने की। सोमवार को सबसे अधिक बच्चे सांवड़ में कवर किए गए। यहां 600 बच्चों को वैक्सीन लगाई गई। पहले दिन शहरी क्षेत्र में 1213 तो ग्रामीण क्षेत्र में 3770 बच्चे कवर किए गए।
विज्ञापन

सांवड़ में सबसे ज्यादा 600 बच्चों का टीकाकरण
डॉ. मान ने बताया कि जिले में 15 से 18 आयुवर्ग में 29 हजार बच्चों को वैक्सीन लगाई जानी है। पहले ही दिन सिविल अस्पताल में 303, एमसीएच में 19, बौंदकलां में 238, अचीना में 300, इमलोटा में 252, रानीला में 230, सांवड़ में 600, झोझूकलां में 431, बलकरा में 266, संतोकपुरा में 160, मानकावास में 89, माई कलां में 438, गोपी में 158, बाढड़ा में 477, हड़ौदी में 199, कादमा में 467 और छपार में 356 बच्चों को कवर किया गया। वैक्सीनेशन इंचार्ज ने बताया कि मंगलवार को जिले के सभी गांवों में बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए टीमें पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना : 879 सैंपल लिए, 789 की रिपोर्ट अभी लंबित
सोमवार को जिले में कोरोना का नया केस सामने न आना राहत की बात है। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए 879 सैंपल लिए, जिनमें से 90 की रिपोर्ट निगेटिप आई है जबकि 789 की अभी लंबित हैं। जिले में अब तक 5084 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं जिनमें से पांच उपचाराधीन हैं। अब तक जिले में 44935 लोग कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आ चुके हैं।

15 से 17 आयुवर्ग के बच्चों को वैक्सीन लगाने की शुरुआत सोमवार से कर दी गई है। बच्चों को को-वॉक्सिन लगाई जा रही है। पहले दिन करीब पांच हजार बच्चे कवर किए गए हैं। जिले में 29 हजार बच्चों को वैक्सीन लगनी है।
डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed