फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Urban development stuck due to implementation of code of conduct

Charkhi Dadri News: आचार संहिता लागू होने से अटका शहरी विकास

Tue, 27 Aug 2024 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 27 Aug 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Urban development stuck due to implementation of code of conduct
चरखी दादरी के इस रोज गार्डन का जीर्णोद्धार कार्य अटक गया है।
चरखी दादरी। आदर्श आचार संहिता लागू होने के चलते विकास कार्याें पर ब्रेक लगे हैं। शहर की बात करें तो नगर परिषद के करीब साढ़े छह करोड़ के विकास कार्य अटक गए हैं। इस राशि से गलियों के निर्माण समेत पार्काें का जीर्णोद्धार और लाइटों की मरम्मत करवाई जानी थी। अब विधानसभा चुनाव के बाद ही इनकी टेंडर प्रक्रिया सिरे चढ़ सकेगी और तब तक एक लाख की आबादी को इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

आदर्श आचार संहिता लागू होते ही नए विकास कार्याें को रोक दिया गया। बाकायदा जिला प्रशासन की ओर से इस संबंध में सभी विभागों को लिखित आदेश भी जारी किए गए। नगर परिषद की कई बड़ी विकास परियोजनाएं आदर्श आचार संहिता लागू होने से अटक गई हैं। वहीं, कुछ परियोजनाएं ऐसी हैं, जिनके कार्यादेश आचार संहिता लागू होने से पहले ही अधिकारियों ने जारी कर दिए और अब उन परियोजनाओं पर काम शुरू करवाने में कोई अड़चन नहीं है। वहीं, कुछ ऐसे कार्य हैं जो आदर्श आचार संहिता लागू होने के पहले से चल रहे हैं। उन पर काम अभी जारी है।
विज्ञापन

वहीं, आदर्श आचार संहिता के चलते अटकने वाली परियोजनाओं की बात करें तो पार्काें का जीर्णोद्धार सबसे अहम है। करीब 2.50 करोड़ की लागत से शहर के तीन पार्काें का कायाकल्प होना है। टेंडर प्रक्रिया सिरे न चढ़ने के कारण अब इसके लिए इंतजार करना होगा। इसी प्रकार लाइटों की मरम्मत का टेंडर भी आचार संहिता लागू होने से पहले नहीं लग पाया और अब इसके लिए भी चुनाव समाप्त होने का इंतजार करना होगा। हालांकि, नगर परिषद अधिकारियों का तर्क है कि आदर्श आचार संहिता हटते ही तत्काल इन परियोजनाओं को सिरे चढ़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- 30 गलियों का निर्माण के एस्टीमेट अटके
आदर्श आचार संहिता लागू होने से एक सप्ताह पहले अधिकारियों ने शहर में गली निर्माण के एस्टीमेट तैयार करने के आदेश जेई को दिए थे। ये कार्य पूरा होने से पहले ही आचार संहिता लग गई और एस्टीमेट तैयार करने की प्रक्रिया अधिकारियों को वहीं रोकनी पड़ी। अधिकारियों की मानें तो 21 वार्डाें में करीब 30 गलियों का निर्माण करवाने के लिए एस्टीमेट तैयार किए जाने थे, जो अब चुनाव के बाद तैयार होंगे।

- वैध हुईं चार में से तीन कॉलोनियों में बनाई मुख्य गली
बता दें कि सरकार ने शहर की चार बाहरी कॉलोनियों को करीब आठ माह पहले वैध किया था। इन चारों कॉलोनियों में 50 लाख की लागत से एक-एक गली पक्की करवाई जानी है। लोहारू रोड एक्स्टेंशन, हरिनगर एक्स्टेंशन व घिकाड़ा रोड एक्सटेंशन कॉलोनी में गली निर्माण कार्य हो चुका है। चौथी कॉलोनी में ये कार्य अभी बाकी है।

- ट्रैफिक लाइटें लगाने के वर्क ऑर्डर जारी
शहर में नगर परिषद की ओर से करीब सत्तर लाख के बजट से ट्रैफिक लाइटें लगाई जानी हैं। यह परियोजना आचार संहिता में सिरे चढ़ जाएगी। क्योंकि अधिकारियों ने इसकी टेंडर प्रक्रिया पहले ही सिरे चढ़ाकर कार्यादेश जारी कर दिए हैं। जल्द ही एजेंसी धरातल पर काम शुरू कर देगी।



आदर्श आचार संहिता लागू होने के चलते कुछ परियोजनाओं पर काम शुरू नहीं हो पाएगा। अब चुनाव समाप्त होने के बाद ही इनके टेंडर लगाए जाएंगे। नगर परिषद की कुछ परियोजनाएं ऐसी हैं, जिनकी टेंडर प्रक्रिया सिरे चढ़ चुकी है और आचार संहिता लगने से पहले कार्यादेश भी जारी हो चुके हैं। -सुमित नांदल, एक्सईएन, नगर परिषद, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed